munotes®

HSC Mathematics and Statistics (Commerce) March 2025 Question Paper (Hindi Medium) - Maharashtra Board

Source: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune (mahahsscboard.in)

HSC-Mathematics-and-Statistics-Commerce-March-2025-Hindi-Medium.pdf
Board paper J-318 · 15 pages · 2.6 MB

Loading PDF...

Questions asked in this paper

Solved paper All 32 questions answered in full Exam-ready answers, every step written out the way the board marks it. Open the solutions

Q. 1 विभाग 1 (12 marks)

  1. (A) निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए (प्रत्येक 1 अंक):
    • (i) यदि p: वह बुद्धिमान है; q: वह बलवान है. तब "यह गलत है कि वह बुद्धिमान या बलवान है" कथन का प्रतीकात्मक रूप … है। (अ) ~p ∨ ~q (ब) ~(p ∧ q) (क) ~(p ∨ q) (ड) p ∨ ~q
    • (ii) ∫ (x + 1/x)³ dx = (अ) (1/4)(x + 1/x)⁴ + c (ब) x⁴/4 + 3x²/2 + 3 log x − 1/(2x²) + c (क) x⁴/4 + 3x²/2 + 3 log x + 1/x² + c (ड) (x − x⁻¹)³ + c
    • (iii) ∫₂⁷ √x/(√x + √(9 − x)) dx = … (अ) 7/2 (ब) 5/2 (क) 7 (ड) 2
    • (iv) वक्र y = x² और रेखा y = 4 से बद्ध क्षेत्र का क्षेत्रफल … है। (अ) 32/3 वर्ग इकाइयाँ (ब) 64/3 वर्ग इकाइयाँ (क) 16/3 वर्ग इकाइयाँ (ड) 64 वर्ग इकाइयाँ
    • (v) अवकल समीकरण (d²y/dx²)² + (dy/dx)² = aˣ का क्रम (order) और घात (degree) क्रमशः … है। (अ) 1, 1 (ब) 1, 2 (क) 2, 2 (ड) 2, 1
    • (vi) अवकल समीकरण dy/dx + y/x = x³ − 3 का समाकलन कारक (integrating factor) … है। (अ) log x (ब) eˣ (क) 1/x (ड) x
    Read the model answer
  2. (B) निम्नलिखित कथन सत्य हैं या असत्य, लिखिए (प्रत्येक 1 अंक):
    • (i) यदि A एक आव्यूह और K एक स्थिरांक है, तब (KA)ᵀ = KAᵀ
    • (ii) ∫ log x dx = x log x + x + c
    • (iii) bx + ay = ab से अनियंत्रित (मनमाना) स्थिरांक (Arbitrary constant) को हटाकर प्राप्त अवकल समीकरण d²y/dx² = 0 है।
    Read the model answer
  3. (C) निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (प्रत्येक 1 अंक):
    • (i) औसत राजस्व RA = 50 है और माँग की लोच η = 5 है तो सीमांत राजस्व RM … है।
    • (ii) ∫ eˣ (1/x − 1/x²) dx = … + c
    • (iii) यदि f′(x) = x² + 5 और f(0) = −1 तब f(x) = …
    Read the model answer

Q. 2 (A) निम्नलिखित में से किन्हीं दो उपप्रश्नों को हल कीजिए (प्रत्येक 3 अंक) (6 marks)

  1. (i) कथन "यदि कोई त्रिभुज समबाहु है तो वह समकोणीय है" विधान का विलोम (converse), प्रतिलोम (inverse) तथा वैषम्य (contrapositive) लिखिए।
    Read the model answer
  2. (ii) यदि {5 × (पंक्तियाँ (0, 1), (1, 0), (1, 1) का आव्यूह) − (पंक्तियाँ (2, 1), (3, −2), (1, 3) का आव्यूह)} × (स्तंभ (2, 1)) = स्तंभ (x − 1, y + 1, 2z) तब x, y, z ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer
  3. (iii) मूल्यांकन कीजिए: ∫ 1/(x(x⁶ + 1)) dx
    Read the model answer

Q. 2 (B) निम्नलिखित में से किन्हीं दो उपप्रश्नों को हल कीजिए (प्रत्येक 4 अंक) (8 marks)

  1. (i) निम्नलिखित समीकरणों को प्रतिलोम विधि (method of inversion) से हल कीजिए: 2x − y + z = 1, x + 2y + 3z = 8, 3x + y − 4z = 1
    Read the model answer
  2. (ii) एक व्यक्ति के व्यय (expenditure) Ec के साथ आय (income) I इस प्रकार दी गई है: Ec = (0.0003) I² + (0.075) I जब I = 1000 तब MPC, MPS, APC और APS ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer
  3. (iii) मूल्यांकन कीजिए: ∫₁² dx/(x² + 6x + 5)
    Read the model answer

Q. 3 (A) निम्नलिखित में से किन्हीं दो उपप्रश्नों को हल कीजिए (प्रत्येक 3 अंक) (6 marks)

  1. (i) यदि y = (x)ˣ + (a)ˣ तब dy/dx ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer
  2. (ii) परवलय (parabola) y² = 25x एवं रेखा x = 5 से बद्ध क्षेत्र का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer
  3. (iii) y = Ae^(3x) + Be^(−3x) से अनियंत्रित (मनमाना) स्थिरांक (Arbitrary constant) को हटाकर अवकल समीकरण ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer

Q. 3 (B) निम्नलिखित में से किसी एक उपप्रश्न को हल कीजिए (प्रत्येक 4 अंक) (4 marks)

  1. (i) सत्य तालिका का उपयोग करके सत्यापन करें: p ∨ (q ∧ r) ≡ (p ∨ q) ∧ (p ∨ r)
    Read the model answer
  2. (ii) यदि x = 4t/(1 + t²), y = 3((1 − t²)/(1 + t²)), तब दर्शाइए कि dy/dx = −9x/(4y)
    Read the model answer

Q. 3 (C) निम्नलिखित में से किसी एक कृति (activity) को पूर्ण कीजिए (प्रत्येक 4 अंक) (4 marks)

  1. (i) संख्या 84 को दो भागों में इस प्रकार विभाजित कीजिए कि पहले भाग और दूसरे भाग के वर्ग का गुणनफल अधिकतम हो। (पत्रिका में हल f′(x) = 168x − 3x² और f″(x) = 168 − 6x के साथ, खाने भरने के लिए दिया गया है।)
    Read the model answer
  2. (ii) निम्नलिखित अवकल समीकरण को हल कीजिए: (x² − yx²) dy + (y² + xy²) dx = 0. (पत्रिका में हल चरों को अलग करते हुए, खाने भरने के लिए दिया गया है।)
    Read the model answer

Q. 4 विभाग 2 (12 marks)

  1. (A) निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए (प्रत्येक 1 अंक):
    • (i) एक दलाल जो अपने मालिक को विश्वास (guarantee) दिलाता है कि पक्ष (party) माल के बिक्री मूल्य का भुगतान करेगा उसे … कहा जाता है। (अ) नीलामकर्ता (auctioneer) (ब) आश्वासक दलाल (Del credere agent) (क) कारक (factor) (ड) दलाल (broker)
    • (ii) एक सामान्य वार्षिकी में भुगतान या रसीदें … में होती हैं। (अ) प्रत्येक अवधि की शुरुआत (ब) प्रत्येक अवधि के अंत (क) प्रत्येक अवधि के मध्य (ड) तिमाही आधार पर
    • (iii) चलित औसत (moving averages) … पहचानने में उपयोगी होते हैं। (अ) मौसमी घटक (ब) अनियमित घटक (क) प्रवृत्ति घटक (ड) चक्रीय घटक
    • (iv) यदि P01(L) = 90 तथा P01(P) = 40 तब P01(D−B) … है। (अ) 65 (ब) 50 (क) 25 (ड) 130
    • (v) स्वत्वार्पण समस्या (assignment problem) का उद्देश्य … सौंपना है। (अ) अधिकतम लागत पर कार्यों की संख्या बराबर व्यक्तियों की संख्या (ब) न्यूनतम लागत पर कार्यों की संख्या बराबर व्यक्तियों की संख्या (क) केवल लागत को अधिकतम करने के लिए (ड) केवल लागत को न्यूनतम करने के लिए
    • (vi) दो निष्पक्ष पासों को उछालने पर प्राप्त दो संख्याओं के योग का अपेक्षित मूल्य … है। (अ) 5 (ब) 6 (क) 7 (ड) 8
    Read the model answer
  2. (B) निम्नलिखित कथन सत्य हैं या असत्य, लिखिए (प्रत्येक 1 अंक):
    • (i) यदि byx + bxy = 1.30 तथा r = 0.75 हो तो दी गई जानकारी असंगत है।
    • (ii) चक्रीय भिन्नता एक वर्ष में कई बार हो सकती है।
    • (iii) जीवनयापन की लागत सूचकांक संख्या का उपयोग रुपए (money) की क्रय शक्ति की गणना में किया जाता है।
    Read the model answer
  3. (C) निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (प्रत्येक 1 अंक):
    • (i) बैंकर की छूट काटने के बाद बिल धारक को भुगतान की गई राशि … कहलाती है।
    • (ii) समय श्रृंखला की प्रवृत्ति को मापने की सरल विधि … है।
    • (iii) भारित समुच्चय विधि द्वारा मात्रा (quantity) सूचकांक संख्या … से दी जाती है।
    Read the model answer

Q. 5 (A) निम्नलिखित में से किन्हीं दो उपप्रश्नों को हल कीजिए (प्रत्येक 3 अंक) (6 marks)

  1. (i) निम्नलिखित जानकारी के लिए उपयुक्त प्रतिगमन समीकरण की गणना कीजिए: X: 1, 2, 3, 4, 5. Y: 5, 7, 9, 11, 13. X स्वतंत्र चर है और Y आश्रित (dependent) चर है।
    Read the model answer
  2. (ii) एक कंपनी सीमेंट और रेत से बननेवाली ठोस ईंटें बनाती है। ठोस ईंटों में से प्रत्येक का वज़न कम-से-कम 5 किलोग्राम होना चाहिए। सीमेंट की लागत ₹ 20 प्रति किलोग्राम और रेत की लागत ₹ 6 प्रति किलोग्राम है। मज़बूती पर विचार करने से तय होता है कि ठोस ईंट में कम-से-कम 4 किलोग्राम सीमेंट और 2 किलोग्राम से अधिक रेत नहीं होनी चाहिए। लागत न्यूनतम हो इसके लिए रेखीय संयोजन प्रश्न (L.P.P.) तैयार कीजिए।
    Read the model answer
  3. (iii) एक निष्पक्ष सिक्के की तीन उछालों में चित्त की संख्या का माध्य ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer

Q. 5 (B) निम्नलिखित में से किन्हीं दो उपप्रश्नों को हल कीजिए (प्रत्येक 4 अंक) (8 marks)

  1. (i) 4 वार्षिक केंद्रित चलित औसत का उपयोग करके निम्नलिखित जानकारी के लिए प्रवृत्ति मान प्राप्त कीजिए: वर्ष: 1976, 1977, 1978, 1979, 1980, 1981, 1982, 1983, 1984, 1985. सूचकांक: 0, 2, 3, 3, 2, 4, 5, 6, 7, 10.
    Read the model answer
  2. (ii) वह क्रम ज्ञात कीजिए जो निम्नलिखित कार्यों को क्रम AB में पूरा करने के लिए व्यतीत किए गए कुल समय को न्यूनतम करता है। बीता हुआ कुल समय और यंत्र B के लिए निष्क्रिय समय ज्ञात कीजिए: कार्य: I, II, III, IV, V, VI, VII. यंत्र A: 7, 16, 19, 10, 14, 15, 5. यंत्र B: 12, 14, 14, 10, 16, 5, 7.
    Read the model answer
  3. (iii) 52 पत्तों की एक अच्छी तरह से फेंटी गई गड्डी से प्रतिस्थापन के साथ क्रमिक रूप से पाँच पत्ते निकाले जाते हैं। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि: (अ) सभी पाँच पत्ते हुकुम के हों (ब) केवल तीन पत्ते हुकुम के हों
    Read the model answer

Q. 6 (A) निम्नलिखित में से किन्हीं दो उपप्रश्नों को हल कीजिए (प्रत्येक 3 अंक) (6 marks)

  1. (i) ₹ 8,00,000 मूल्य के एक मकान का बीमा उसके मूल्य के 75% तक किया गया। यदि बीमा की किस्त की दर 0.80% हो तो मकान मालिक के भरे हुए बीमे की किस्त की राशि ज्ञात कीजिए। यदि दलाल की दलाली की दर बीमा की किस्त की 9% हो तो दलाल की दलाली की राशि ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer
  2. (ii) निम्नलिखित रेखीय संयोजन प्रश्न (L.P.P.) को आलेखीय विधि से हल कीजिए। अधिकतम कीजिए: z = 4x + 6y. शर्तें: 3x + 2y ≤ 12, x + y ≥ 4, x, y ≥ 0
    Read the model answer
  3. (iii) प्लाइवुड पट्टी पर दोष यादृच्छिक रूप से 50 वर्ग फुट के लिए एक दोष के औसत के साथ होते हैं। ऐसी पट्टी होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए जिसमें (अ) कोई दोष नहीं हो (ब) कम से कम एक दोष हो। (उपयोग करें e^(−1) = 0.3678)
    Read the model answer

Q. 6 (B) निम्नलिखित में से किसी एक उपप्रश्न को हल कीजिए (प्रत्येक 4 अंक) (4 marks)

  1. (i) दो प्रतिगमन रेखाओं के समीकरण 10x − 4y = 80 तथा 10y − 9x = −40 है। ज्ञात कीजिए: (अ) x̄ तथा ȳ (ब) bYX तथा bXY (क) r (ड) यदि var(Y) = 36 हो तो var(X) प्राप्त कीजिए।
    Read the model answer
  2. (ii) यदि जीवन निर्वाह सूचकांक (Cost of Living Index) 150 है तो x ज्ञात कीजिए: समूह: खाना, कपड़े, ईंधन और बिजली, मकान किराया, मिश्रित. I: 180, 120, 300, 100, 160. W: 4, 5, 6, x, 3.
    Read the model answer

Q. 6 (C) निम्न में से किसी एक कृति को पूर्ण कीजिए (प्रत्येक 4 अंक) (4 marks)

  1. (i) 25 अक्टूबर 2017 को एक बैंक में ₹ 18,000 का बिल ₹ 17,568 में रियायत (discounted) किया गया। यदि ब्याज की दर 12% प्रतिवर्ष थी तो कानूनी देय तिथि क्या है? (पत्रिका में हल SD = 18,000, CV = 17,568 और r = 12% प्रतिवर्ष से, खाने भरने के लिए दिया गया है।)
    Read the model answer
  2. (ii) न्यूनतमकरण के लिए निम्नलिखित स्वत्वार्पण समस्या को हल कीजिए: स्तंभ I, II, III, IV, V. पंक्ति 1: 18, 24, 19, 20, 23. पंक्ति 2: 19, 21, 20, 18, 22. पंक्ति 3: 22, 23, 20, 21, 23. पंक्ति 4: 20, 18, 21, 19, 19. पंक्ति 5: 18, 22, 23, 22, 21. (पत्रिका में हल छह चरणों में, खाने भरने के लिए दिया गया है।)
    Read the model answer

Typed from the board's paper above. The paper is the original. Where it prints an activity with boxes to fill, the task is typed here and the model answer writes the activity out.

Quick Help

No. The full paper opens straight away, with no login and nothing to pay.
From the Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune. It is the paper the Board published on mahahsscboard.in, unchanged, reproduced with the Board's permission.
Connected Papers
HSC (Class 12) · 201 papers
Browse all →
Issue
Done!