munotes®

HSC Mathematics and Statistics (Commerce) July 2024 Question Paper (Hindi Medium) - Maharashtra Board

Source: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune (mahahsscboard.in)

HSC-Mathematics-and-Statistics-Commerce-July-2024-Hindi-Medium.pdf
Board paper J-180 · 12 pages · 1.8 MB

Loading PDF...

Questions asked in this paper

Solved paper All 32 questions answered in full Exam-ready answers, every step written out the way the board marks it. Open the solutions

Q. 1 विभाग 1 (12 marks)

  1. (A) निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए (प्रत्येक 1 अंक):
    • (i) निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य तर्क में एक कथन है। (अ) वह एक अच्छे अभिनेता हैं। (ब) क्या आपने अभी तक दोपहर का खाना खाया? (क) प्रत्येक वास्तविक संख्या एक सम्मिश्र संख्या होती है। (ड) मोटर कार यहाँ ले आइए।
    • (ii) यदि y = 2x² + log 2 + 5 तब dy/dx = … (अ) x (ब) 4x (क) 2x + log 2 (ड) −4x
    • (iii) यदि x = 2at², y = 4at तब dy/dx = … (अ) −1/(2at²) (ब) 1/(2at³) (क) 1/t (ड) 1/(4at³)
    • (iv) बिंदु P(−1, −2) पर वक्र y = x² + 4x + 1 की स्पर्श रेखा का समीकरण … होगा। (अ) 2x − y = 0 (ब) x + 2y + 5 = 0 (क) 2x + 4 = 3y (ड) 5x + y = 1
    • (v) ∫₋₂³ dx/(x + 5) = … (अ) −log(8/3) (ब) 3 log(3/8) (क) log(8/3) (ड) −2 log(3/8)
    • (vi) अवकल समीकरण d²x/dt² + (dx/dt)² + 8 = 0 का क्रम और कोटि … होगी। (अ) क्रम = 2, कोटि = 2 (ब) क्रम = 1, कोटि = 2 (क) क्रम = 1, कोटि = 1 (ड) क्रम = 2, कोटि = 1
    Read the model answer
  2. (B) निम्नलिखित कथन सत्य हैं या असत्य, लिखिए (प्रत्येक 1 अंक):
    • (i) प्रत्येक एकक आव्यूह (identity matrix) एक अदिश (scalar) आव्यूह होता है।
    • (ii) किसी वस्तु की कीमत (y) के संबंध में उसकी मांग (x) में परिवर्तन की दर dy/dx होगी।
    • (iii) dy/dx − y = x का समाकलन कारक (I.F.) eˣ होगा।
    Read the model answer
  3. (C) निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (प्रत्येक 1 अंक):
    • (i) यदि y = x·log x तब d²y/dx² = …
    • (ii) यदि सीमांत राजस्व Rm = 40 और मांग की लोच η = 5 है तो औसत राजस्व RA … होगा।
    • (iii) y = x⁴, x = 1, x = 5 और X-अक्ष से बद्ध क्षेत्र का क्षेत्रफल … होगा।
    Read the model answer

Q. 2 (A) निम्नलिखित में से किन्हीं दो उपप्रश्नों को हल कीजिए (प्रत्येक 3 अंक) (6 marks)

  1. (i) निम्नलिखित कथन का विलोम (converse), प्रतिलोम (inverse) तथा विपरीत (contrapositive) लिखिए: "अगर रेलगाड़ी समय पर पहुँच जाए तो मैं साथ वाला (connecting) हवाई जहाज़ पकड़ सकता हूँ।"
    Read the model answer
  2. (ii) यदि A = (पंक्तियाँ (1, 2), (−1, −2)), B = (पंक्तियाँ (2, a), (−1, b)) और यदि (A + B)² = A² + B² तो a और b का मान ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer
  3. (iii) यदि y = (x)ˣ + (a)ˣ तब dy/dx का मान ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer

Q. 2 (B) निम्नलिखित में से किन्हीं दो उपप्रश्नों को हल कीजिए (प्रत्येक 4 अंक) (8 marks)

  1. (i) मूल्यांकन कीजिए: ∫ x/(4x⁴ − 20x² − 3) dx
    Read the model answer
  2. (ii) मूल्यांकन कीजिए: ∫₁³ log x dx
    Read the model answer
  3. (iii) जीवाणुओं के एक विशिष्ट वातावरण में उनके बढ़ने की दर मौजूद संख्या के समानुपाती होती है। यदि ऐसा दिखाई देता है कि उनकी संख्या 4 घंटों में दोगुनी होती हो तो 12 घंटों में उनकी संख्या कितने गुना होगी?
    Read the model answer

Q. 3 (A) निम्नलिखित में से किन्हीं दो उपप्रश्नों को हल कीजिए (प्रत्येक 3 अंक) (6 marks)

  1. (i) 36 सेमी लंबाई की एक धातु के तार को एक आयत बनाने के लिए मोड़ा गया है। जब इसका क्षेत्रफल अधिकतम हो तो इसके आयाम ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer
  2. (ii) मूल्यांकन कीजिए: ∫ (2x + 1)/(x(x − 1)(x − 4)) dx
    Read the model answer
  3. (iii) y² = 25x तथा रेखा x = 4 से बद्ध क्षेत्र का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer

Q. 3 (B) निम्नलिखित में से किसी एक उपप्रश्न को हल कीजिए (प्रत्येक 4 अंक) (4 marks)

  1. (i) सत्यता तालिका का उपयोग करके सत्यापन कीजिए: ~(p → ~q) ≡ p ∧ ~(~q) ≡ p ∧ q
    Read the model answer
  2. (ii) निम्नलिखित समीकरणों को व्युत्क्रमण विधि (method of inversion) से हल कीजिए: x + y + z = 1, x − y + z = 2, x + y − z = 3
    Read the model answer

Q. 3 (C) निम्नलिखित में से किसी एक कृति (activity) को पूर्ण कीजिए (प्रत्येक 4 अंक) (4 marks)

  1. (i) x वस्तुओं के उत्पादन की लागत C = x³ − 16x² + 47x के रूप में दी गई है। x के किन मानों के लिए औसत लागत घट रही है? (पत्रिका में हल औसत लागत CA = C/x और उसके अवकलन द्वारा, खाने भरने के लिए दिया गया है।)
    Read the model answer
  2. (ii) अवकल समीकरण को हल कीजिए: y − x dy/dx = 0. (पत्रिका में हल चर को अलग करके, खाने भरने के लिए दिया गया है।)
    Read the model answer

Q. 4 विभाग 2 (12 marks)

  1. (A) निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए (प्रत्येक 1 अंक):
    • (i) जिस तारीख को बिल की अवधि समाप्त होती है उसे … कहा जाता है। (अ) कानूनी नियत तिथि (ब) अनुग्रह तिथि (grace date) (क) नाममात्र देय तिथि (ड) बिल निकालने की तिथि
    • (ii) एक व्यक्ति ने ₹ 4,00,000 की संपत्ति का बीमा कराया। बीमा की किश्त की दर ₹ 35 प्रति हज़ार प्रति वर्ष है। वार्षिक बीमा की किश्त की राशि … होगी। (अ) ₹ 14,000 (ब) ₹ 24,000 (क) ₹ 34,000 (ड) ₹ 15,000
    • (iii) पाश्चे की कीमत सूचकांक संख्या … द्वारा दी गई है। (अ) (Σp0q0/Σp1q0) × 100 (ब) (Σp0q1/Σp1q1) × 100 (क) (Σp1q0/Σp0q0) × 100 (ड) (Σp1q1/Σp0q1) × 100
    • (iv) यदि कार्य I, II, III में यंत्र M1 पर 8, 6, 5 और यंत्र M2 पर 8, 3, 4 का प्रसंस्करण समय M1-M2 क्रम में है तो इष्टतम अनुक्रम … होगा। (अ) I II III (ब) I III II (क) II I III (ड) III II I
    • (v) यदि E(X) = 4 और X पॉयसन वितरण का अनुसरण करता है तब V(X) = … (अ) 2 (ब) −2 (क) 4 (ड) −4
    • (vi) तीन सिक्के एक साथ उछाले जाते हैं। X यदि चितों की संख्या है तो X का अपेक्षित मान … होगा। (अ) 1 (ब) 1.5 (क) 1.9 (ड) 1.017
    Read the model answer
  2. (B) निम्नलिखित कथन सत्य हैं या असत्य, लिखिए (प्रत्येक 1 अंक):
    • (i) X पर Y के प्रतिगमन में, X स्वतंत्र चर है और Y आश्रित चर है।
    • (ii) असमानताओं x ≤ 0, y ≤ 0 द्वारा दर्शाया गया क्षेत्र पहले चतुर्थांश में स्थित है।
    • (iii) स्वत्वार्पण समस्या में, यदि स्तंभ की संख्या पंक्तियों की संख्या से अधिक है तो एक बनावटी स्तंभ जोड़ा जाता है।
    Read the model answer
  3. (C) निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (प्रत्येक 1 अंक):
    • (i) यदि कोई दलाल ₹ 48,000 की बिक्री पर 12% दलाली लेता है तो उसकी कुल दलाली ₹ … है।
    • (ii) उद्देश्य फलन का इष्टतम मान व्यवहार्य क्षेत्र के … बिंदुओं पर उपस्थित होता है।
    • (iii) एक सतत् यादृच्छिक चर X का संभाव्यता वितरण फलन (p.d.f.) दिया गया है: f(x) = x/8, 0 < x < 4 के लिए; = 0, अन्यथा; तब P(1 < x < 2) = …
    Read the model answer

Q. 5 (A) निम्नलिखित में से किन्हीं दो उपप्रश्नों को हल कीजिए (प्रत्येक 3 अंक) (6 marks)

  1. (i) यदि प्रतिवर्ष ₹ 20,000 की तत्काल वार्षिकी 2 वर्षों में ₹ 41,000 हो जाती है तो वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि ब्याज की दर ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer
  2. (ii) निम्नलिखित जानकारी के लिए सरल समुच्चय विधि का उपयोग करके मूल्य सूचकांक संख्या ज्ञात कीजिए: वस्तुएँ; आधार वर्ष कीमत, मात्रा; चालू वर्ष कीमत, मात्रा: A: 30, 22; 40, 18. B: 40, 16; 60, 12. C: 10, 38; 15, 24. D: 50, 12; 60, 16. E: 20, 28; 25, 36.
    Read the model answer
  3. (iii) पाँच कार्यों को एक खराद (lathe) और एक सतह चक्की (surface grinder) इस क्रम से गुजरना होगा। प्रसंस्करण समय घंटों में नीचे दिखाया गया है। कार्यों का इष्टतम क्रम निर्धारित कीजिए। बीता हुआ कुल समय भी ज्ञात कीजिए: कार्य: I, II, III, IV, V. खराद: 4, 1, 5, 2, 5. सतह चक्की: 3, 2, 4, 3, 6.
    Read the model answer

Q. 5 (B) निम्नलिखित में से किन्हीं दो उपप्रश्नों को हल कीजिए (प्रत्येक 4 अंक) (8 marks)

  1. (i) 14 अप्रैल को ₹ 7,000 का एक बिल निकाला गया और 6 जुलाई को 5% प्रतिवर्ष की दर से समाविष्ट किया गया। बैंकर ने बिल के लिए ₹ 6,930 का भुगतान किया। बिल की अवधि ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer
  2. (ii) निम्न तालिका 1976 से 1986 तक का इस्पात का उत्पादन (10 लाख टन में) देती है: वर्ष: 1976, 1977, 1978, 1979, 1980, 1981, 1982, 1983, 1984, 1985, 1986. उत्पादन: 0, 4, 4, 2, 6, 8, 5, 9, 4, 10, 10. उपरोक्त जानकारी के लिए न्यूनतम वर्ग विधि द्वारा एक प्रवृत्ति रेखा निकालिए।
    Read the model answer
  3. (iii) निम्नलिखित रेखीय संयोजन प्रश्न (L.P.P.) को आलेखीय विधि से हल कीजिए: अधिकतम कीजिए: z = 7x + 11y. शर्तें: 3x + 4y ≤ 24, 5x + 3y ≤ 30, x ≥ 0, y ≥ 0
    Read the model answer

Q. 6 (A) निम्नलिखित में से किन्हीं दो उपप्रश्नों को हल कीजिए (प्रत्येक 3 अंक) (6 marks)

  1. (i) एक द्विचर जानकारी के लिए: x̄ = 53, ȳ = 28, byx = −1.2, bxy = −0.3. ज्ञात कीजिए: (अ) x और y के बीच सहसंबंध गुणांक (ब) x = 50 के लिए y का अनुमान लगाइए।
    Read the model answer
  2. (ii) दिया गया है Σp0q0 = 220, Σp0q1 = 380, Σp1q1 = 350 और मार्शल-एजवर्थ की कीमत सूचकांक संख्या 150 है। लैस्पियर की कीमत सूचकांक संख्या ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer
  3. (iii) निम्नलिखित आँकड़े वर्ष 1962 से 1972 तक ब्लीचिंग पाउडर (हज़ार टन में) के उत्पादन को दर्शाते हैं: वर्ष: 1962, 1963, 1964, 1965, 1966, 1967, 1968, 1969, 1970, 1971, 1972. उत्पादन: 0, 0, 1, 1, 4, 2, 4, 9, 7, 10, 8. पाँच वर्षीय चलित औसत का उपयोग करके उपरोक्त जानकारी के लिए प्रवृत्ति मूल्य ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer

Q. 6 (B) निम्नलिखित में से किसी एक उपप्रश्न को हल कीजिए (प्रत्येक 4 अंक) (4 marks)

  1. (i) एक यंत्र की दुकान में चार नए यंत्र M1, M2, M3 और M4 स्थापित किए जाने हैं। 5 रिक्त स्थान A, B, C, D और E उपलब्ध हैं। सीमित स्थान के कारण यंत्र M2 को C पर नहीं रखा जा सकता और M3 को A पर नहीं रखा जा सकता। लागत आव्यूह नीचे दिया गया है: स्थान A, B, C, D, E. M1: 4, 6, 10, 5, 6. M2: 7, 4, -, 5, 4. M3: -, 6, 9, 6, 2. M4: 9, 3, 7, 2, 3. इष्टतम स्वत्वार्पण अनुसूची प्राप्त कीजिए।
    Read the model answer
  2. (ii) बड़ी मात्रा में रखी वस्तुओं में 10% दोषपूर्ण वस्तुएँ हैं। इसकी क्या प्रायिकता है कि 4 वस्तुओं के नमूने में एक से अधिक दोषपूर्ण वस्तुएँ शामिल नहीं होंगी?
    Read the model answer

Q. 6 (C) निम्न में से किसी एक उपप्रश्न को हल कीजिए (कृति पूर्ण कीजिए) (प्रत्येक 4 अंक) (4 marks)

  1. (i) दो प्रतिगमन रेखाओं का समीकरण 3x + 2y − 26 = 0 और 6x + y − 31 = 0 है। x और y के बीच का सहसंबंध गुणांक ज्ञात कीजिए। (पत्रिका में हल byx और bxy द्वारा, खाने भरने के लिए दिया गया है।)
    Read the model answer
  2. (ii) X का संभाव्यता वितरण इस प्रकार है: x: 0, 1, 2, 3, 4. P(X = x): 0.1, k, 2k, 2k, k. ज्ञात कीजिए: (अ) k (ब) P(X < 2) (क) P(1 ≤ X < 4) (ड) F(2). (पत्रिका में हल खाने भरने के लिए दिया गया है।)
    Read the model answer

Typed from the board's paper above. The paper is the original. Where it prints an activity with boxes to fill, the task is typed here and the model answer writes the activity out.

Quick Help

No. The full paper opens straight away, with no login and nothing to pay.
From the Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune. It is the paper the Board published on mahahsscboard.in, unchanged, reproduced with the Board's permission.
Connected Papers
HSC (Class 12) · 201 papers
Browse all →
Issue
Done!