munotes®

HSC Physics March 2026 Question Paper (Hindi Medium) - Maharashtra Board

Source: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune (mahahsscboard.in)

HSC-Physics-March-2026-Hindi-Medium.pdf
Board paper J-140 · 8 pages · 4.1 MB

Loading PDF...

Questions asked in this paper

Solved paper All 31 questions answered in full Exam-ready answers, every step written out the way the board marks it. Open the solutions

Section A: विभाग अ (18 marks)

  1. Q. 1 प्रत्येक उपप्रश्न के लिए दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनकर लिखिए:
    • (i) जब कुछ बूँदें एकत्रित होकर एक बूँद बनाती हैं, इस प्रक्रिया में बूँद (drop) की संपूर्ण सतह का क्षेत्रफल … (अ) कम होता है। (ब) शून्य हो जाता है। (क) एक समान रहता है। (ड) बढ़ जाता है।
    • (ii) किसी भी आदर्श गैस के अणु में … (अ) केवल गतिज ऊर्जा होती है (ब) दोनों, गतिज ऊर्जा तथा स्थितिज ऊर्जा होती है (क) केवल स्थितिज ऊर्जा होती है (ड) गतिज ऊर्जा तथा स्थितिज ऊर्जा दोनों नहीं होती
    • (iii) यदि आपाती विकिरणों (radiation) की तीव्रता एवं विभवांतर को स्थिर रखकर आपाती विकिरणों की आवृत्ति (frequency) को दहलीज आवृत्ति से ऊपर बढ़ाया गया तो प्रकाश विद्युतीय धारा … (अ) कम हो जाती है। (ब) शून्य हो जाती है। (क) एक समान होती है। (ड) बढ़ जाती है।
    • (iv) जिस प्रक्रिया में ऊष्मा न तो अवशोषित होती है और न ही उत्सर्जित, उस प्रक्रिया को … कहते हैं। (अ) समदाब (isobaric) प्रक्रिया (ब) सम-आयतन (isochoric) प्रक्रिया (क) समतापीय (isothermal) प्रक्रिया (ड) स्थिरोष्म (adiabatic) प्रक्रिया
    • (v) शंक्वाकार दोलक का आवर्तकाल उसकी लंबाई (l), अर्ध-लंब कोण (θ) तथा गुरुत्वीय त्वरण (g) के रूप में … है। (अ) (1/2π)√(l cos θ/g) (ब) (1/2π)√(l sin θ/g) (क) 4π√(l cos θ/4g) (ड) 4π√(l tan θ/g)
    • (vi) एक चालक (वाहक) छड़ (conducting rod) जिसकी लंबाई l है, एक छोर से घूर्णन करते समय स्थिर कोणीय वेग ω से, सम चुंबकीय क्षेत्र B में गति कर रही है। यदि घूर्णन पटल चुंबकीय क्षेत्र B के लंबवत् है, तो उस छड़ के छोरों के बीच में प्रेरित विद्युत वाहक बल (e.m.f. induced) … का निर्माण होगा। (अ) (1/2)Bωl² (ब) Bωl² (क) 2Bωl² (ड) Bωl
    • (vii) किसी धातु की सतह को क्रमश: 5 eV तथा 2.5 eV ऊर्जा वाले फोटॉन से प्रकाशित किया गया है। उत्सर्जित विकिरण के तरंगदैर्ध्य (wavelength) का अनुपात … होगा। (अ) 1 : 4 (ब) 1 : 2 (क) 2 : 1 (ड) 4 : 1
    • (viii) एक कण ने दो समांतर (parallel) सरल रेखीय आवर्त गति करने वाले x = 2 sin ωt तथा y = 2 sin (ωt + π/3) धारण किए हैं। स.आ.ग. (S.H.M.) में परिणामित आयाम … होगा। (अ) 0 (ब) 2√3 (क) 4 (ड) 12
    • (ix) एक छड़ चुंबक जिसका चुंबकीय आघूर्ण 10 Am² और काट का क्षेत्रफल 2.5 × 10^(−4) m² है। चुंबक की चुंबकन (magnetisation) तीव्रता 10^6 A/m है, तो छड़ चुंबक की लंबाई … होगी। (अ) 2 cm (ब) 4 cm (क) 6 cm (ड) 8 cm
    • (x) किसी श्रेणी क्रम (series) LCR परिपथ में X_L > X_C के लिए tan φ … होगा। (अ) ऋणात्मक (ब) शून्य (क) धनात्मक (ड) अनंत (infinity)
    Read the model answer
  2. Q. 2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
    • (i) समान आवेशित किसी गोलाकार आवरण (गोले) (spherical shell) की विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का सूत्र लिखिए।
    • (ii) किसी सेल की विद्युत बलगति (e.m.f.) को मापने वाले यंत्र का नाम लिखिए।
    • (iii) एक समान चुंबकीय क्षेत्र में किसी स्थिर आवेश (stationary charge) पर लगने वाला परिणामी बल कितना होता है?
    • (iv) नौ संचालन (navigation) में छड़ चुंबक के किस गुणधर्म का उपयोग किया जाता है?
    • (v) यंग (Young) के द्विपट्ट (double slit) प्रयोग में दो पट्टों की चौड़ाई का अनुपात 25 : 1 है। उनके आयामों (amplitudes) का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    • (vi) बीटा प्लस क्षय (beta plus decay) क्या है?
    • (vii) यदि स्वरमापी (सोनोमीटर) यंत्र के तार में तनाव (tension) को 21% से बढ़ा दिया जाए, तो प्रारंभिक आवृत्ति की तुलना अंतिम आवृत्ति से कीजिए।
    • (viii) सेकंड दोलक (second's pendulum) की परिभाषा दीजिए।
    Read the model answer

Section B: विभाग ब: निम्नलिखित में से किन्हीं आठ प्रश्नों के उत्तर लिखिए (16 marks)

  1. Q. 3 भँवर धारा (Eddy currents) क्या हैं? इसके कोई दो उपयोग लिखिए।
    Read the model answer
  2. Q. 4 'मीटर-सेतु' प्रयोग में त्रुटि उत्पन्न करने वाले कोई भी दो स्रोतों का उल्लेख कीजिए। उसे कैसे कम किया जाए? स्पष्ट कीजिए।
    Read the model answer
  3. Q. 5 द्विलोलक (biprism) प्रयोग में आभासी स्रोतों की स्थिति तथा व्यतिकरण के क्षेत्र को दर्शाने वाला रेखाचित्र बनाइए।
    Read the model answer
  4. Q. 6 बोहर के n वें कक्ष की त्रिज्या के लिए समीकरण व्युत्पन्न कीजिए।
    Read the model answer
  5. Q. 7 छत के एक पंखे का जड़त्व आघूर्ण 2 kg m² है। यह 2π सेकंड में 60 r.p.m. की अधिकतम आवृत्ति प्राप्त करता है। इसकी शक्ति श्रेणी (power rating) की गणना कीजिए।
    Read the model answer
  6. Q. 8 एक विद्युतीय द्विध्रुव में दो विपरीत या विरुद्ध आवेश हैं, जिनका परिमाण 2 × 10^(−6) C है तथा उनके बीच की दूरी 4 से.मी. रखी गई है। इस द्विध्रुव को 10^5 N/C के बाह्य विद्युत क्षेत्र में स्थापित किया गया है। यदि बाह्य घटक द्वारा द्विध्रुव को 180° से घुमाया गया तो किए गए कार्य की गणना कीजिए।
    Read the model answer
  7. Q. 9 बायो-सावर्त (Biot-Savart) के सिद्धांत के अनुसार किसी तार के वृत्ताकार चाप में प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा द्वारा निर्मित चुंबकीय क्षेत्र का समीकरण व्युत्पन्न कीजिए।
    Read the model answer
  8. Q. 10 फोटो डायोड के लाभ तथा हानियाँ लिखिए।
    Read the model answer
  9. Q. 11 संनादी (harmonic) तथा अभिस्वर (overtone) में अंतर स्पष्ट कीजिए। (कोई दो मुद्दे (points) दीजिए।)
    Read the model answer
  10. Q. 12 ग्लिसरीन से भरी एक नली में 0.3 mm त्रिज्या वाली लोहे की गेंद 2 m/s की गति से नीचे आ रही है। लोहे की गेंद पर लगने वाले श्यानता बल (viscous force) की गणना कीजिए। [η ग्लिसरीन = 0.833 Ns/m²]
    Read the model answer
  11. Q. 13 उस तापमान की गणना कीजिए जिस पर किसी गैस के अणु (molecule) की औसत गतिज ऊर्जा उतनी ही होगी जितनी की किसी इलेक्ट्रॉन को 1 volt के विभवांतर से त्वरण दिए जाने पर होगी। [दिया है: k_B = 1.4 × 10^(−23) J/k, e = 1.6 × 10^(−19) C]
    Read the model answer
  12. Q. 14 एक 200 mH के प्रेरण का प्रेरित्र (inductor) 220 V के शिखर वि.वा. बल (peak e.m.f.) एवं 50 Hz आवृत्ति के प्रत्यावर्ती धारा स्रोत से जोड़ा गया है। इस परिपथ में शिखर विद्युतधारा (peak current) की गणना कीजिए।
    Read the model answer

Section C: विभाग क: निम्नलिखित में से किन्हीं आठ प्रश्नों को हल कीजिए (24 marks)

  1. Q. 15 ऊष्मागतिकी में परिभाषा दीजिए: (अ) यांत्रिक संतुलन (Equilibrium) (ब) रासायनिक संतुलन (Equilibrium) (क) तापीय संतुलन (Equilibrium)
    Read the model answer
  2. Q. 16 क्रम अनुनाद परिपथ (series resonant circuit) में अनुनाद आवृत्ति का सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।
    Read the model answer
  3. Q. 17 एक छड़ चुंबक, स्थिर चुंबकीय क्षेत्र में कंपन करते हुए कोणीय सरल आवर्त गतिमान (angular S.H.M.) है। उसके काल (period) का गणना सूत्र प्राप्त कीजिए।
    Read the model answer
  4. Q. 18 चुंबकन की परिभाषा दीजिए। इसकी इकाई तथा विमाएँ (dimensions) लिखिए। पारगम्यता (permeability) तथा चुंबकीय सुग्राहिता (susceptibility) में संबंध स्थापित कीजिए।
    Read the model answer
  5. Q. 19 किसी बिंदु आवेश के कारण निर्मित हुए विद्युत विभव का समीकरण व्युत्पन्न कीजिए।
    Read the model answer
  6. Q. 20 कोई इलेक्ट्रॉन जो कि 'V' वोल्ट विभवांतर (potential difference) द्वारा विरामावस्था से त्वरित किया गया हो, उसकी डि-ब्रॉग्ली (de-Broglie) तरंग दैर्ध्य का सूत्र प्राप्त कीजिए।
    Read the model answer
  7. Q. 21 एक पूर्ण तरंग दिष्टकारी (full wave rectifier) का स्वच्छ एवं नामांकित आकृति द्वारा वर्णन कीजिए। निवेश तरंग तथा निर्गत तरंग के ग्राफ बनाइए।
    Read the model answer
  8. Q. 22 किसी गिटार के तार की लंबाई 80 c.m. तथा मूल आवृत्ति 112 Hz है। यदि गिटार वादक को 160 Hz की आवृत्ति उत्पन्न करना है, तो उसे तार को कहाँ दबाना होगा?
    Read the model answer
  9. Q. 23 300 K तापमान पर 0.5 मोल आदर्श वायु (Gas) का समतापीय विस्तार प्रारंभिक आयतन 2 L से अंतिम आयतन 6 L तक होता है, तो गणना कीजिए: (अ) वायु द्वारा किया गया कार्य (ब) वायु को दी गई ऊष्मा (heat) [R = 8.31 J mol^(−1) K^(−1)]
    Read the model answer
  10. Q. 24 किसी विद्युत दर्शक (galvanometer) का प्रतिरोध 40 Ω है तथा 4 mA की विद्युतधारा प्रवाह पूर्ण विचलन (deflection) हेतु आवश्यक है। उसे नीचे दिए गए अनुसार रूपांतरित करने हेतु किस पद्धति से तथा कितने प्रतिरोध से जोड़ा जाना चाहिए? (अ) 0.4 A की सीमा (range) वाले प्रवाह धारामापी (ammeter) तथा (ब) 5 V के विभवमापी में
    Read the model answer
  11. Q. 25 एक समअक्षीय तार, जिसके आंतरिक भाग के तार की त्रिज्या 'a' तथा बाह्य बेलनाकार चालक (वाहक) की त्रिज्या 'b' है। दोनों चालक (वाहक) पेपर के प्रतल से भीतर एवं बाहर की ओर एक समान विद्युत धारा विरुद्ध दिशाओं में वहन करते हैं, चुंबकीय प्रेरण B के परिमाण की गणना निम्न के लिए कीजिए: (i) a < r < b तथा (ii) b < r. इनकी दिशा क्या होगी? ('r' एम्पीयर के गोलाकार छल्ले (loop) की त्रिज्या है।)
    Read the model answer
  12. Q. 26 बोहर के दूसरे चक्र कक्ष में किसी इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा −3.4 eV है। बोहर के तीसरे चक्र कक्ष में उसकी गतिज तथा स्थितिज ऊर्जा की गणना कीजिए।
    Read the model answer

Section D: विभाग ड: निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए (12 marks)

  1. Q. 27 पृष्ठ तनाव की संकल्पना के आधार पर किसी गोलाकार झिल्ली के बुलबुले के लिए लाप्लास (Laplace) का नियम सिद्ध कीजिए।
    Read the model answer
  2. Q. 28 किसी वक्राकार क्षैतिज मार्ग (curved horizontal road) पर, किसी वाहन के लिए अधिकतम सुरक्षित वेग का समीकरण प्राप्त कीजिए। किसी ठोस गोले का व्यास के सापेक्ष का जड़त्व आघूर्ण 25 kg m² है। उस गोले की किसी स्पर्शिका के चारों ओर जड़त्व आघूर्ण की गणना कीजिए।
    Read the model answer
  3. Q. 29 अवशोषण सहगुणांक (absorption coefficient), परावर्तन (reflection) सहगुणांक तथा संचारण (transmission) सहगुणांक में संबंध दर्शाने वाला समीकरण व्युत्पन्न कीजिए। 127°C पर हाइड्रोजन अणु के आर. एम. एस. वेग की तुलना 27°C पर ऑक्सीजन अणु के आर. एम. एस. वेग से कीजिए। (दिया है: हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का आण्विक भार क्रमश: 2 तथा 32 है।)
    Read the model answer
  4. Q. 30 व्याख्या दीजिए: (i) स्वप्रेरकत्व (self inductance) (ii) अन्योन्य प्रेरकत्व (mutual inductance). किसी 1 m² क्षेत्रफल वाले चालक छल्ले (conducting loop) को 3 Wb/m² के समचुंबकीय क्षेत्र में लंबवत् रखा गया है। यदि चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता को एक समान रूप से 1 Wb/m² तक 0.5 सेकंड में कम किया गया, तो उस कुंडली (coil) में प्रेरित विद्युत वाहक बल (induced e.m.f.) की गणना कीजिए।
    Read the model answer
  5. Q. 31 विश्लेषणात्मक पद्धति का उपयोग करते हुए दो व्यतिकरण (interfering) तरंगों से निर्मित झालरों (पट्टों) की चौड़ाई (fringe width) का समीकरण प्राप्त कीजिए।
    Read the model answer

Typed from the board's paper above. The paper is the original. Where it prints an activity with boxes to fill, the task is typed here and the model answer writes the activity out.

Quick Help

No. The full paper opens straight away, with no login and nothing to pay.
From the Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune. It is the paper the Board published on mahahsscboard.in, unchanged, reproduced with the Board's permission.
Connected Papers
HSC (Class 12) · 201 papers
Browse all →
Issue
Done!