munotes®

HSC Biology March 2024 Question Paper (Hindi Medium) - Maharashtra Board

Source: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune (mahahsscboard.in)

HSC-Biology-March-2024-Hindi-Medium.pdf
Board paper J-888 · 8 pages · 1.7 MB

Loading PDF...

Older exam None: this is the earliest we hold
Newer exam July 2024 (Hindi medium) Board exam · Biology →

Questions asked in this paper

Solved paper All 31 questions answered in full Exam-ready answers, every step written out the way the board marks it. Open the solutions

Section A: विभाग अ (18 marks)

  1. Q. 1 निम्नलिखित प्रश्नों के सही पर्याय चुनकर लिखिए:
    • (i) पौधों में उस वृद्धि हॉरमोन (growth hormone) की पहचान कीजिए जो निरोधात्मक प्रभाव (inhibitory effect) का कारण होता है। (अ) साइटोकाइनिन (cytokinins) (ब) एब्सिसिक अम्ल (abscissic acid) (क) जिब्बरेलिन (gibberellin) (ड) एथिलीन (ethylene)
    • (ii) निम्नलिखित में से कौन-सा लैक ओपेरॉन (lac operon) का हिस्सा नहीं है: (अ) प्रोत्साहक (promoter) (ब) नियामक (regulator) (क) प्रेरक (inducer) (ड) संचालक (operator)
    • (iii) निषेचन की अनुपस्थिति में कॉर्पस ल्यूटियम (corpus luteum) … में विकृत (degenerate) हो जाता है। (अ) आवरक झिल्ली धवल (tunica albugenia) (ब) कणिकामय झिल्ली (membrana granulosa) (क) स्वच्छ अस्तर (zona pellucida) (ड) श्वेत पिण्ड (corpus albicans)
    • (iv) निम्नलिखित में से कौन-सा नासा गुहा (nasal cavity) को विभाजित करता है? (अ) काचाभ उपास्थि (hyaline cartilage) (ब) मेसेथमॉइड उपास्थि (mesethmoid cartilage) (क) धमनी स्नायु (ligamentum arteriosum) (ड) स्वरयंत्र ग्रसनी (laryngopharynx)
    • (v) निम्नलिखित में से कौन सा रोग संक्रमित सुई (unsterilized needle) के कारण होता है? (अ) हाथी पाँव (elephantiasis) (ब) एड्स (AIDS) (क) मलेरिया (malaria) (ड) डेंगू (dengue)
    • (vi) निवर्धन एंजाइम (restriction enzyme) का अभिज्ञान क्रम (recognition sequence) साधारणतया … न्यूक्लियोटाइड लम्बा होता है। (अ) 2 से 4 (ब) 4 से 8 (क) 8 से 10 (ड) 14 से 18
    • (vii) निम्नलिखित में से कौन से प्रकार को परागणकारी (pollinator) की आवश्यकता होती है, लेकिन उसका परिणाम आनुवंशिक रूप से स्वयुग्मन (autogamy) के समान होता है? (अ) सजात पुष्पी परागण (geitonogamy) (ब) जीनोगैमी (xenogamy) (क) एपोगैमी (apogamy) (ड) अनुन्मील्य परागण (cleistogamy)
    • (viii) निम्नलिखित में से कौन सा आगे विकसित नहीं होता? (अ) चरमोत्कर्ष समुदाय (climax community) (ब) प्राथमिक अनुक्रमण (primary succession) (क) पुरोगामी प्रजाति (pioneer species) (ड) क्रमकी समुदाय (seral community)
    • (ix) आदर्श स्थिति के तहत जन्म की संख्या के लिए उपयुक्त पद (term) की पहचान कीजिए। (अ) पूर्णतया मृत्युदर (absolute mortality) (ब) वास्तविक जन्मदर (realized natality) (क) वास्तविक मृत्युदर (realized mortality) (ड) पूर्णतया जन्मदर (absolute natality)
    • (x) लेखाचित्र (graph) को देखिए तथा सही विकल्प चुनिए: (लेखाचित्र में क्षेत्रफल के विरुद्ध प्रजाति समृद्धि दिखाई गई है: ऊपर जाकर समतल होने वाली रेखा A और "log-log scale" चिह्नित सीधी रेखा B।) (अ) रेखा 'A' दर्शाती है S − CA² (ब) रेखा 'B' दर्शाती है log C = log A + Z log S (क) रेखा 'A' दर्शाती है S = CAᶻ (ड) रेखा 'B' दर्शाती है log S = log Z + C log A
    Read the model answer
  2. Q. 2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
    • (i) अवशेषी अंग (vestigeal organs) क्या हैं?
    • (ii) ZIFT पद का विस्तृत रूप लिखिए।
    • (iii) अंतःस्रावी ग्रंथि (endocrine gland) का नाम लिखिए, जो जन्म के समय प्रमुख (prominent) होती है लेकिन धीरे-धीरे वयस्क अवस्था में कमज़ोर (atrophied) हो जाती है।
    • (iv) IAA का पूर्ण रूप (full form) क्या है?
    • (v) प्रतिजैविक क्लोरोमाइसिटिन (antibiotic chloromycetin) के सूक्ष्मजीवी स्रोत (microbial source) का नाम दीजिए।
    • (vi) लैंगरहैंस कोशिका गुच्छ (islets of langerhans) की कौन सी कोशिकाएँ हॉरमोन इंसुलिन का उत्पादन करती हैं?
    • (vii) आवृतबीजी (angiosperm) में 300 बीजों के निर्माण के लिए कितने अर्धसूत्री विभाजन (meiotic divisions) की आवश्यकता होती है?
    • (viii) उत्प्रवास (emigration) शब्द की व्याख्या कीजिए।
    Read the model answer

Section B: विभाग ब: निम्नलिखित में से किन्हीं आठ प्रश्नों के उत्तर दीजिए (16 marks)

  1. Q. 3 मेण्डल (Mendel) की सफलता के क्या कारण हैं?
    Read the model answer
  2. Q. 4 डी.एन.ए. फिंगर प्रिंटिंग (DNA fingerprinting) के निम्नलिखित चरणों (steps) को क्रमिक रूप से व्यवस्थित कीजिए: (अ) जेल वैद्युतकणसंचलन (gel electrophoresis) (ब) डी.एन.ए. का अलगाव (isolation of DNA) (ब) सदर्न ब्लॉटिंग (southern blotting) (ब) प्रतिबंधन पाचन (restriction digestion)
    Read the model answer
  3. Q. 5 मानव शुक्राणु (sperm) तथा अंडाणु (ovum) में अंतर स्पष्ट कीजिए।
    Read the model answer
  4. Q. 6 जीन चिकित्सा (gene therapy) के उपयोग लिखिए।
    Read the model answer
  5. Q. 7 निम्नलिखित पदों को परिभाषित कीजिए: (अ) जीन प्रवाह (gene flow) (ब) गुणसूत्री विपथन (chromosomal aberrations)
    Read the model answer
  6. Q. 8 द्विनिषेचन (double fertilization) का क्या महत्त्व है?
    Read the model answer
  7. Q. 9 जड़ों द्वारा पानी के उद्ग्रहण (uptake) के संबंध में 'A' तथा 'B' की पहचान कीजिए तथा परिभाषित कीजिए: (चित्र में जड़ के अनुप्रस्थ काट में मूलरोम से भीतर जाने वाले जल के दो मार्ग A और B दिखाए गए हैं।)
    Read the model answer
  8. Q. 10 सहजीविता (mutualism) का वर्णन कीजिए।
    Read the model answer
  9. Q. 11 जल अवशोषण (water absorption) को प्रभावित करने वाले कारकों की व्याख्या कीजिए।
    Read the model answer
  10. Q. 12 विभेदन (differentiation) तथा पुनर्विभेदन (redifferentiation) क्या है?
    Read the model answer
  11. Q. 13 श्वसन तंत्र (respiratory system) से संबंधित दिए गए लक्षणों द्वारा उचित विकार (disorder) का चयन कीजिए तथा पुनः लिखिए: [शिरानालशोथ (sinusitis), वातस्फीति (emphysema), सिलिकामयता (silicosis) तथा ऐस्बेस्टॉसिस (asbestosis), कंठशोथ (laryngitis)] (अ) वायुकोष (alveoli) का टूटना तथा साँस लेने में कठिनाई। (ब) साइनस (sinuses) में सूजन, बलगम रिसाव (mucous discharge)। (क) कंठनली (larynx) में सूजन, स्वररज्जु (vocal cord) तथा गलशोथ (sore throat), आवाज़ में कर्कशता (hoarseness of voice), बलगम का निर्माण (mucous build up) तथा खांसी (cough) (ड) तंतुमयता (fibrosis) की सूजन, फेफड़ों में क्षति (lung damage)
    Read the model answer
  12. Q. 14 प्राथमिक वहितमल उपचार (preliminary treatment of sewage) में आवेष्टित चरणों की व्याख्या कीजिए।
    Read the model answer

Section C: विभाग क: निम्नलिखित में से किन्हीं आठ प्रश्नों के उत्तर लिखिए (24 marks)

  1. Q. 15 hn-RNA से m-RNA के निर्माण में आवेष्टित विभिन्न चरणों को लिखिए।
    Read the model answer
  2. Q. 16 प्रजनन अलगाव (reproductive isolation) क्या है? पूर्व युग्मन (premating) तथा युग्मन के बाद (post mating) की विलगन क्रियाविधि (isolating mechanism) प्रत्येक के किन्हीं दो प्रकारों का वर्णन कीजिए।
    Read the model answer
  3. Q. 17 उपार्जित प्रतिरक्षण (acquired immunity) के विशिष्ट लक्षणों की व्याख्या कीजिए।
    Read the model answer
  4. Q. 18 अण्डाशय (ovaries) से स्रावित होने वाले हॉरमोन्स का नाम लिखिए तथा उनका वर्णन कीजिए।
    Read the model answer
  5. Q. 19 पी.सी.आर. तकनीक (PCR technique) में आवेष्टित विभिन्न चरणों की व्याख्या कीजिए।
    Read the model answer
  6. Q. 20 उपरोक्त चित्र में A, B तथा C की पहचान कीजिए तथा उनके कार्य लिखिए। (चित्र में तीन श्वेत रक्त कोशिकाएँ हैं: A बहुपालित केंद्रक और बारीक कणिकाओं वाली, B द्विपालित केंद्रक और मोटी कणिकाओं वाली, C वृक्क आकार के केंद्रक वाली।)
    Read the model answer
  7. Q. 21 मूल दाब सिद्धांत (root pressure theory) की सीमाएँ (limitations) क्या हैं?
    Read the model answer
  8. Q. 22 ग्रीन हाउस प्रभाव (green house effect) की व्याख्या इसके लिए जिम्मेदार गैसों तथा उनके स्रोतों (sources) के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।
    Read the model answer
  9. Q. 23 एथिलीन के क्रियात्मक प्रभाव (physiological effects) तथा उपयोगों (application) का वर्णन कीजिए।
    Read the model answer
  10. Q. 24 I, IV तथा VII कपालीय तंत्रिकाओं (cranial nerves) के नाम तथा प्रकार (type) लिखिए।
    Read the model answer
  11. Q. 25 ऊर्जा के पिरामिड (pyramid of energy) का वर्णन चित्र की सहायता से कीजिए।
    Read the model answer
  12. Q. 26 लाख (lac) क्या है? लाख का आर्थिक महत्त्व लिखिए।
    Read the model answer

Section D: विभाग ड: निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए (12 marks)

  1. Q. 27 वृषण की ऊतकीय संरचना (histological structure of Testis) का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र द्वारा वर्णन कीजिए।
    Read the model answer
  2. Q. 28 गुणसूत्री विकार (chromosomal disorder) क्या है? टर्नर सिंड्रोम (Turner's syndrome) तथा क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम (Klinefelter's syndrome) का वर्णन कीजिए।
    Read the model answer
  3. Q. 29 प्लेनेरिया (planaria) में तंत्रिका तंत्र (nervous system) का स्वच्छ एवं नामांकित आकृति द्वारा वर्णन कीजिए।
    Read the model answer
  4. Q. 30 निम्नलिखित पदों (terms) की व्याख्या कीजिए: (अ) रोपण (grafting) (ब) असंगजनन (apomixis) (क) बहुभ्रूणता (polyembryony) (ड) अनिषेक फलन (parthenocarpy)
    Read the model answer
  5. Q. 31 दी गई आकृति A तथा B की व्याख्या कीजिए। अंतः श्वसन (inspiration) तथा उच्छ्वसन (expiration) के दौरान होने वाले परिवर्तनों को लिखिए। (आकृति A में वायु भीतर जाती है और मध्यपट नीचे की ओर तीर से दिखाया गया है; आकृति B में वायु बाहर आती है और मध्यपट ऊपर की ओर तीर से दिखाया गया है।)
    Read the model answer

Typed from the board's paper above. The paper is the original. Where it prints an activity with boxes to fill, the task is typed here and the model answer writes the activity out.

Quick Help

No. The full paper opens straight away, with no login and nothing to pay.
From the Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune. It is the paper the Board published on mahahsscboard.in, unchanged, reproduced with the Board's permission.
Connected Papers
HSC (Class 12) · 201 papers
Browse all →
Issue
Done!