munotes®

HSC Chemistry March 2025 Question Paper (Hindi Medium) - Maharashtra Board

Source: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune (mahahsscboard.in)

HSC-Chemistry-March-2025-Hindi-Medium.pdf
Board paper J-305 · 8 pages · 2.1 MB

Loading PDF...

Questions asked in this paper

Solved paper All 31 questions answered in full Exam-ready answers, every step written out the way the board marks it. Open the solutions

Section A: विभाग अ (18 marks)

  1. Q. 1 निम्नलिखित बहुविकल्प प्रकार के प्रश्नों के सही उत्तर चुनकर लिखें:
    • (i) … में शॉट्की दोष नहीं देखा जाता है। (अ) NaCl (ब) KCl (क) AgBr (ड) NiO
    • (ii) यदि जल का Kf 1.86 K kg mol^(−1) है तो यूरिया के 0.1 m जलीय विलयन का हिमांक (freezing point) कितना होगा? (अ) 1.86 °C (ब) −1.86 °C (क) 0.186 °C (ड) −0.186 °C
    • (iii) ओज़ोन परत का क्षरण (depletion) … द्वारा होता है। (अ) NO (ब) NO2 (क) NO3 (ड) N2O5
    • (iv) जब अतिरिक्त AgNO3 को संकुल में मिलाते हैं तो एक मोल का AgCl उपजता (precipitate) है। संकुल (complex) का सूत्र होगा? (अ) [CoCl2(NH3)4]Cl (ब) [CoCl(NH3)5]Cl2 (क) [CoCl3(NH3)3] (ड) [Co(NH3)6]Cl3
    • (v) 4 मोल के सल्फर डाइऑक्साइड से सल्फर ट्राइऑक्साइड के ऑक्सीकरण (oxidation) के लिए Δng का मान … है? (अ) −2 (ब) 2 (क) −4 (ड) 4
    • (vi) निम्नलिखित में से एक आयामी (one dimensional) नैनो संरचना है? (अ) नैनोकण (ब) नैनोट्यूब (क) नैनोफिल्म (ड) नैनोरॉड्स
    • (vii) विद्युत अपघट्य की सांद्रता एवं वियोजनांश (degree of dissociation) में संबंध कौन सा सूत्र दर्शाता है? (अ) c = √(Ka/α) (ब) α = √(Ka/c) (क) c = √(Ka α) (ड) c = √(α/Ka)
    • (viii) निम्नलिखित में से अधिकतम अम्लीय (acidic) यौगिक है? (अ) बेंज़ीन वलय पर COOH और उसके मेटा (3) स्थान पर OH (ब) बेंज़ीन वलय पर COOH और ऑर्थो स्थान पर NH2 (क) बेंज़ीन वलय पर COOH (बेन्ज़ोइक अम्ल) (ड) बेंज़ीन वलय पर COOH और पैरा स्थान पर OCH3
    • (ix) विद्युत अपघट्य की मोलर चालकता को ज्ञात करने के लिए … सूत्र का उपयोग होता है। (अ) Λ = 1000c/k (ब) c = 1000Λ/k (क) Λ = 1000k/c (ड) k = 1000/Λc
    • (x) निम्नलिखित में से कौन-सा द्वितीयक अमीन है? (अ) सायक्लोहेक्सिलअमीन (ब) आयसोप्रोपिलअमीन (क) डायफिनाइलअमीन (ड) N,N-डायमिथाइलएनीलीन
    Read the model answer
  2. Q. 2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
    • (i) N,N-डायमेथिल एथेनामीन का संरचना सूत्र लिखिए।
    • (ii) क्लेमेंसन अपचयन (Clemmenson's reduction) में कार्बोनिल ग्रुप के अपचयन के लिए उपयोग किए जाने वाले अभिकर्मक कौन-से हैं? लिखिए।
    • (iii) आयसोप्रीन (isoprene) का आई.यू.पी.ए.सी. (IUPAC) नाम लिखिए।
    • (iv) A → Product के लिए दर नियम समीकरण, rate = k[A]^x है। यदि x < 0 तो 'A' की सांद्रता में वृद्धि (increase) करने पर अभिक्रिया की दर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
    • (v) KBr का जलीय विलयन जिसका हिमांक −3.72°C है, इसकी मोललता क्या होगी? [जल का Kf = 1.86 K kg mol^(−1) है।]
    • (vi) जब अतिरिक्त अमोनिया की क्रिया क्लोरीन के साथ होती है, तो उसका संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
    • (vii) संकुल रचना के निर्माण के दौरान, EDTA में उपस्थित दाता (donor) परमाणुओं की संख्या लिखिए।
    • (viii) ब्रास (brass) मिश्रधातु में धातु तत्त्वों के नाम लिखिए।
    Read the model answer

Section B: विभाग ब: निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं आठ प्रश्नों के उत्तर लिखिए (16 marks)

  1. Q. 3 प्रथम कोटि अभिक्रिया के लिए अर्द्ध जीवन (half life) एवं दर स्थिरांक के बीच संबंध स्थापित कीजिए।
    Read the model answer
  2. Q. 4 (अ) हेनरी का नियम व्यक्त (state) कीजिए। (ब) परासरण दाब को परिभाषित कीजिए।
    Read the model answer
  3. Q. 5 लैन्थेनॉइड एवं एक्टिनॉइड के बीच अंतर लिखिए।
    Read the model answer
  4. Q. 6 निम्न के संदर्भ में ऑक्सीजन का असामान्य (anomalous) व्यवहार लिखिए: (i) परमाणुता (ii) ऑक्सीकरण अवस्था (iii) चुंबकीय गुणधर्म (iv) हाइड्राइड्स की प्रकृति
    Read the model answer
  5. Q. 7 क्या क्रिया होती है: (i) एनीसोल (anisole) पर एसीटीक अम्ल में द्रव ब्रोमीन की (ii) सोडियम ऐसीटेट पर सोडा-लाइम (Soda-lime) की
    Read the model answer
  6. Q. 8 किसी अभिक्रिया में यदि अभिकारक का आयतन 43 bar दाब के विरुद्ध 8 dm³ से 4 dm³ तक कम होता है तो कार्य की गणना kJ में ज्ञात कीजिए। [1 dm³. bar = 100 J]
    Read the model answer
  7. Q. 9 जटिल संकुल में आयनन समावयवी योग्य उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिए।
    Read the model answer
  8. Q. 10 सुक्रोज़ से ग्लूकोज़ का निर्माण लिखिए।
    Read the model answer
  9. Q. 11 सोडियम आयन के अपचयन (reduction) द्वारा 1 g सोडियम धातु उत्पन्न करने के लिए कितने कूलॉम विद्युत धारा की आवश्यकता होगी?
    Read the model answer
  10. Q. 12 ऐसे अल्कोहल का संरचना सूत्र एवं आई.यू.पी.ए.सी. नाम (IUPAC) लिखिए जिसका अणुसूत्र C4H10O है व जो सामान्य अवस्था में ऑक्सीकरण में भाग नहीं लेता है।
    Read the model answer
  11. Q. 13 निम्नलिखित अभिक्रिया में 'अ' एवं 'ब' पहचानिए व पूर्ण अभिक्रिया पुनः लिखिए: CH3-CH=CH2 → (HBr, परॉक्साईड) → अ → (अल्कोहलिक KCN, −KBr) → ब
    Read the model answer
  12. Q. 14 निम्न तैयार करने के लिए अभिक्रिया लिखिए: (i) रोजनमंड अभिक्रिया (Rosenmund reaction) द्वारा एसीटैल्टिहाइड (ii) गॉटरमन कोच फॉर्मिलेशन (Gatterman-Koch formylation) द्वारा बेंजल्डीहाइड
    Read the model answer

Section C: विभाग क: निम्नलिखित में से किन्हीं आठ प्रश्नों के उत्तर लिखिए (24 marks)

  1. Q. 15 3d श्रेणी का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक संरूपण (configuration) लिखिए। सल्फ्यूरिक अम्ल व थायोसल्फ्यूरिक अम्ल की संरचना बनाइए।
    Read the model answer
  2. Q. 16 संयुग्मी अम्ल-क्षार युग्म की परिभाषा लिखिए। NaOH के जलीय विलयन में हाइड्रॉक्सिल आयन की सांद्रता 2 × 10^(−4) mol dm^(−3) है। विलयन के pH की गणना कीजिए।
    Read the model answer
  3. Q. 17 परमाणु अर्थव्यवस्था क्या है? नैनो सामग्री की कोई दो उपयोगिताएँ (applications) स्पष्ट कीजिए।
    Read the model answer
  4. Q. 18 पेप्टाइड बंध क्या है? इसका निर्माण कैसे होता है? एल्किल हैलाइड को नाइट्रोएल्केन में परिवर्तित करने के लिए उपयोग होने वाले अभिकर्मक का नाम व सूत्र लिखिए।
    Read the model answer
  5. Q. 19 (अ) फिनॉल पर निम्नलिखित अभिकर्मकों की क्रिया के लिए अभिक्रियाएँ लिखिए: (i) नाइट्रेटिंग मिश्रण (ii) ज़िंक (zinc) धूल (ब) फॉस्फोरस पेंटाक्लोराइड की एथिलमेथिल ईथर पर क्या क्रिया होती है?
    Read the model answer
  6. Q. 20 (अ) EAN की गणना करने के लिए सूत्र लिखिए। (ब) [CO(NH3)6]^(3+) संकुल आयन का निर्माण निम्न के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए: (i) संकरण का प्रकार (ii) चुंबकीय गुणधर्म
    Read the model answer
  7. Q. 21 (अ) M^(2+) आयन का सिर्फ स्पिन (spin only) चुंबकीय आघूर्ण ज्ञात कीजिए। [M का परमाणु क्रमांक = 26] (ब) गैडोलिनियम (Z = 64) का संघनित (condensed) इलेक्ट्रॉनिक संरूपण लिखिए।
    Read the model answer
  8. Q. 22 (अ) वात्या भट्टी (blast furnace) के अपचयन क्षेत्र (zone) में Fe2O3 को 'Fe' में परिवर्तित करने के लिए उपयोग किए गए अपचायक लिखिए। (ब) निम्न में सम्मिलित रासायनिक समीकरण लिखिए: (i) एथीलएमीन के लिए कार्बिलएमीन अभिक्रिया (ii) एसीटामाइड के लिए हॉफमेन ब्रोमेमाइड डिग्रेडेशन
    Read the model answer
  9. Q. 23 (अ) बेंज़ल्डिहाइड (benzaldehyde) की सहायता से कैनीज़ारो (Cannizzaro's) अभिक्रिया स्पष्ट कीजिए। (ब) साइक्लोहेक्ज़ीन (cyclohexene) को एडिपिक अम्ल (adipic acid) में परिवर्तित करने के लिए अभिक्रिया लिखिए।
    Read the model answer
  10. Q. 24 शून्य कोटि अभिक्रिया की परिभाषा लिखिए। एक अभिक्रिया दो पदों में होती है: (i) NO(g) + Cl2(g) → NOCl2(g) (ii) NOCl2(g) + NO(g) → 2NOCl(g). संपूर्ण अभिक्रिया लिखिए एवं अभिक्रिया मध्यस्थ (intermediate) पहचानिए।
    Read the model answer
  11. Q. 25 300 K पर इथेन गैस के निर्माण के लिए ΔH यह −84.4 kJ है। अभिक्रिया के लिए ΔU की गणना कीजिए।
    Read the model answer
  12. Q. 26 अंतरआण्विक (intermolecular) बल के आधार पर निर्मित बहुलकों के प्रकार का उल्लेख कीजिए। कम घनत्व पॉलीएथीलीन (polyethylene) के कोई दो उपयोग लिखिए।
    Read the model answer

Section D: विभाग ड: निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए (12 marks)

  1. Q. 27 (अ) 27 g/mol मोलर द्रव्यमान का एक तत्त्व 405 pm किनारी लंबाई (edge length) की घनीय मात्रक कोष्ठिका (cubic unit cell) तैयार करता है। यदि क्रिस्टल का घनत्व 2.7 g cm^(−3) हो तो इकाई (मात्रक) कोष्ठिका (unit cell) का प्रकार पहचानिए। (ब) द्विअंगी विलयन (binary solution) जिसमें अवाष्पशील विलेय पाया जाता है, के लिए राउल्ट नियम का समीकरण स्थापित कीजिए।
    Read the model answer
  2. Q. 28 (अ) निम्नलिखित उदाहरणों में स्पष्ट कीजिए कि एन्ट्रॉपी परिवर्तन धनात्मक है या ऋणात्मक है: (i) बर्फ का गलन (melting of ice) (ii) द्रव का वाष्पीकरण (vaporisation of a liquid) (ब) समआयन प्रभाव (common ion effect) उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिए।
    Read the model answer
  3. Q. 29 सीसा संचायक सेल (lead accumulator cell) का स्वच्छ व नामांकित चित्र बनाइए। सेल के निरावेशन (discharging) के समय कैथोड एवं एनोड पर होने वाली संपूर्ण अभिक्रियाएँ लिखिए।
    Read the model answer
  4. Q. 30 (अ) इकाई कोष्ठिका (unit cell) की परिभाषा लिखिए। एफ-सेंटर (F-centre) के निर्माण के फलस्वरूप NaCl क्रिस्टल द्वारा कौन सा रंग प्रदर्शित होता है? (ब) 17 ग्रुप तत्त्वों में फ्लोरिन असामान्य व्यवहार क्यों दर्शाता है?
    Read the model answer
  5. Q. 31 (अ) SN2 क्रियाविधि (mechanism) की मुख्य विशेषताएँ लिखिए। (ब) निम्नलिखित अभिकर्मकों की ब्रोमोमिथेन पर क्या क्रिया होती है: (i) ब्रोमोबेंजीन (ii) मरक्यूरस फ्लुअराइड
    Read the model answer

Typed from the board's paper above. The paper is the original. Where it prints an activity with boxes to fill, the task is typed here and the model answer writes the activity out.

Quick Help

No. The full paper opens straight away, with no login and nothing to pay.
From the Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune. It is the paper the Board published on mahahsscboard.in, unchanged, reproduced with the Board's permission.
Connected Papers
HSC (Class 12) · 201 papers
Browse all →
Issue
Done!