munotes®

HSC Biology March 2025 Question Paper (Hindi Medium) - Maharashtra Board

Source: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune (mahahsscboard.in)

HSC-Biology-March-2025-Hindi-Medium.pdf
Board paper J-338 · 8 pages · 2.3 MB

Loading PDF...

Questions asked in this paper

Solved paper All 31 questions answered in full Exam-ready answers, every step written out the way the board marks it. Open the solutions

Section A: विभाग अ (18 marks)

  1. Q. 1 निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्नों के लिए सही उत्तर चुनिए तथा लिखिए:
    • (i) जलीय वनस्पति … को बंगाल का आतंक (Terror of Bengal) कहा जाता है। (अ) कमल (Lotus) (ब) पिस्टिया (Pistia) (क) जलकुंभी (Eichhornia) (ड) वैलिसनेरिया (Vallisneria)
    • (ii) एक फूल फीका रंग (dull colour), तेज सुगंध (strong fragrance) तथा खाने योग्य परागकण (edible pollen grains) दिखाता है। ऐसे पुष्पों में परागण (pollination) का एक प्रकार … है। (अ) वायुपरागण (anemophily) (ब) चमगादड़परागण (chiropterophily) (क) पक्षीपरागण (ornithophily) (ड) कीट परागण (entomophily)
    • (iii) शुक्राणु (sperm) का वह भाग जिसमें कोरोना रेडिएटा (corona radiata) में प्रवेश के लिए एंजाइम होता है, वह … है। (अ) पूँछ (tail) (ब) मध्य भाग (middle part) (क) गर्दन (neck) (ड) सिर (head)
    • (iv) नवगठित ज्वालामुखी द्वीप (volcanic island) पर पक्षियों में एक जीन का दुर्लभ एलील (rare allele) नोट किया गया जो मुख्य भूमि (main land) पर उसी पक्षी प्रजाति की जनसंख्या से कहीं अधिक प्रचलित है। इसे … प्रभाव के नाम से जाना जाता है। (अ) संस्थापक (founder) (ब) बोहर (Bohr) (क) अड़चन (bottle neck) (ड) हैल्डेन (Haldane)
    • (v) एक पौधे में कमी के लक्षण (deficiency symptoms) देखे गए, जिसे अंकुरों का मरना (die-back of shoots) कहा जाता है। इसे … तत्त्व (element) द्वारा ठीक किया जा सकता है। (अ) जस्ता (zinc) (ब) गंधक (sulphur) (क) लोहा (iron) (ड) ताँबा (copper)
    • (vi) कपास की फसल (cotton crop) में कीट-प्रतिरोधी (insect resistant) गुण … से जीन प्रविष्ट करके विकसित किया गया है। (अ) बेसिलस थुरिन्जिएन्सिस (Bacillus thuringiensis) (ब) बेसिलस सबटिलिस (Bacillus subtilis) (क) बेसिलस पॉलिमिक्सा (Bacillus polymyxa) (ड) एशेरिकिया कोलाए (Escherichia coli)
    • (vii) अंतरजातीय पारस्परिक क्रिया (interspecific interaction) का प्रकार जिसमें एक प्रजाति (species) को नुकसान पहुँचता है और दूसरी प्रभावित नहीं होती है उसे … कहा जाता है। (अ) सहभोजिता (commensalism) (ब) परजीविता (parasitism) (क) असहभोजिता (amensalism) (ड) सहजीविता (mutualism)
    • (viii) काष्ठीय तने (woody stem) की सतह पर छाल के साथ छोटे छिद्र (small pores) उपस्थित होते हैं तथा वे गैसीय विनिमय (gaseous exchange) को प्रेरित करते हैं। वे … हैं। (अ) पर्णरंध्र (stomata) (ब) जलरंध्र (hydathode) (क) निलय (ventricles) (ड) वातरंध्र (lenticels)
    • (ix) दी गई खाद्य श्रृंखला (food chain) में यदि पौधे हजार जूल प्रकाश ऊर्जा (1000 Joules of light energy) अवशोषित करते हैं, तो शेर के लिए कितनी ऊर्जा उपलब्ध होगी? पौधे (plants) (उत्पादक, producer) → हिरन (deer) (शाकभक्षी, herbivore) → शेर (lion) (माँसभक्षी, carnivore) (अ) 10 जूल (joules) (ब) 100 जूल (क) 1000 जूल (ड) 0.1 जूल
    • (x) ग्लूकैगॉन (glucagon) अग्न्याशय (pancreas) की … कोशिकाओं द्वारा स्त्रावित होता है। (अ) पी पी (PP) (ब) अल्फा (alpha) (क) डेल्टा (delta) (ड) बीटा (beta)
    Read the model answer
  2. Q. 2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
    • (i) पत्तियों से अत्यधिक वाष्पोत्सर्जन (excessive transpiration) का पत्तों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
    • (ii) पादप प्रजनन (plant breeding) की कौन-सी विधि का उपयोग लुप्तप्राय प्रजातियों (endangered species) के कई आनुवंशिक रूप से समान पौधों (genetically identical sapling) को प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है?
    • (iii) शुक्राणुजनन (spermatogenesis) को परिभाषित कीजिए।
    • (iv) समग्र वृद्धिकाल (grand period of growth) क्या है?
    • (v) 5' AUG 3' का प्रतिप्रकूट (anticodon) लिखिए।
    • (vi) मक्के के फूलों के लिए परागण कारक (pollinating agent) का उल्लेख कीजिए।
    • (vii) जड़ों द्वारा मिट्टी से जल के अवशोषण (absorption of water) की प्रक्रिया में पहला चरण (first step) कौन-सा है?
    • (viii) हार्मोनल विकार (hormonal disorder) का नाम दीजिए, जो वयस्कों (adults) में हाइपर थायरॉयडिज़्म (hyperthyroidism) के कारण होता है।
    Read the model answer

Section B: विभाग ब: निम्नलिखित में से किन्हीं आठ प्रश्नों के उत्तर दीजिए (16 marks)

  1. Q. 3 मधुमक्खी (honeybee) में किन्हीं दो पालतू प्रजातियों (domesticated species) को सूचीबद्ध कीजिए तथा फसल उपज (crop yield) बढ़ाने में उनकी भूमिका लिखिए।
    Read the model answer
  2. Q. 4 (अ) ऑक्सीजन युक्त रक्त (oxygenated blood) ले जाने वाली शिरा (vein) का नाम लिखिए। (ब) प्रतिहारी शिरा (portal vein) किस प्रकार सामान्य शिरा (normal vein) से भिन्न है?
    Read the model answer
  3. Q. 5 पहाड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को किस कमी से होने वाली बीमारी से बचाव की सलाह देंगे? इस क्षेत्र में कौन-से सूक्ष्मपोषक तत्त्व (micronutrients) की कमी होती है?
    Read the model answer
  4. Q. 6 मलेरिया (malaria) तथा फाइलेरियासिस (filariasis) को उत्पन्न करने के लिए जिम्मेदार वेक्टर (vector) का क्रमशः नाम लिखिए।
    Read the model answer
  5. Q. 7 दो गुणसूत्री विकारों (chromosomal disorders) के नाम लिखिए जो 47 गुणसूत्रों की उपस्थिति को दर्शाते हैं। उनका जीन प्ररूप (genotype) लिखिए।
    Read the model answer
  6. Q. 8 कौन-सा जननिक स्तर (germinal layer) निम्नलिखित संरचनाएँ (structures) तैयार करता है? (i) यूस्टेशियन ट्यूब (eustachian tube) (ii) शीर्ष ग्रंथि (pineal gland) (iii) मध्य कर्ण (middle ear) (iv) मध्य कर्ण की परत (lining of middle ear)
    Read the model answer
  7. Q. 9 क्षेत्र में पर्यावरणीय परिवर्तन (environmental change) के कारण, फलों को पकने में अधिक समय लग रहा था। कौन-से गैसीय वृद्धि नियामक (gaseous growth regulator) का सुझाव फल व्यापारी (fruit merchant) को दिया जा सकता है? पौधों में इसका स्त्रोत (source) लिखिए।
    Read the model answer
  8. Q. 10 आवृतबीजी (angiosperms) में परागकण की दो कोशीय अवस्थाओं (two-celled stage of pollen grain) को स्पष्ट कीजिए।
    Read the model answer
  9. Q. 11 डी.एन.ए (DNA) के विषमोत्प्रेरक (heterocatalytic) तथा स्वउत्प्रेरक (autocatalytic) कार्य के बीच क्या अंतर है?
    Read the model answer
  10. Q. 12 वाष्पोत्सर्जन (transpiration) क्या है? यह बिंदु स्त्रावण (guttation) से किस प्रकार भिन्न है?
    Read the model answer
  11. Q. 13 कारण दीजिए: यदि Rh -ve माता Rh +ve भ्रूण (foetus) को गर्भधारण करती है, तब उसे एंटी आर.एच. प्रतिरक्षी (anti Rh antibodies) का इंजेक्शन लगाया जाता है।
    Read the model answer
  12. Q. 14 गुणसूत्र विपथन (chromosomal aberrations) की पहचान कीजिए: (i) ABCDEFGH → ABCFGH (ii) ABCDEFGH → PQRCDEFGH (iii) ABCDEFGH → ABCDCDEFGH (iv) ABCDEFGH → ADCBEFGH (प्रत्येक चित्र में बदला हुआ भाग तीरों से दिखाया गया है।)
    Read the model answer

Section C: विभाग क: निम्नलिखित में से किन्हीं आठ प्रश्नों के उत्तर लिखिए (24 marks)

  1. Q. 15 निम्नलिखित तालिका को पूरा कीजिए: अंग क्षेत्र (organ region), अनुकंपी प्रभाव (sympathetic effect), परानुकंपी प्रभाव (parasympathetic effect): (i) हृदय की धड़कन (heart beat), बढ़ती है (increases), …; (ii) रक्त वाहिकाएँ (blood vessels), …, फैलती हैं (dilates); (iii) धमनीय बीपी (arterial B.P.), …, कम होती है (decreases); (iv) आँख की पुतली (pupil of eye), …, संकुचित होती है (constricts); (v) जठरांत्र संबंधी गतिविधियाँ (gastrointestinal movements), क्रमाकुंचन को धीमा कर देता है (retards peristalsis), …; (vi) मूत्राशय (urinary bladder), शिथिल होता है (relaxes), …
    Read the model answer
  2. Q. 16 (अ) धमनी की अनुप्रस्थ काट (T.S. of artery) का स्वच्छ तथा नामांकित चित्र बनाइए। (ब) सतही रूप से स्थित दो धमनियों (two superficially placed arteries) के नाम लिखिए।
    Read the model answer
  3. Q. 17 आनुवंशिक कूट (genetic code) की किन्हीं छह विशेषताओं (characteristics) को लिखिए।
    Read the model answer
  4. Q. 18 (अ) आर डी एन ए तकनीकी (rDNA technology) की प्रक्रिया में यदि दो अलग-अलग प्रतिबंधन विकर (restriction enzyme) का उपयोग संवाहक (vector) तथा दाता डी एन ए (donor DNA) को काटने के लिए किया जाता है तो आर डी एन ए (rDNA) या काइमेरिक डी एन ए (chimeric DNA) के निर्माण में कौन-सी समस्या उत्पन्न होगी? स्पष्ट कीजिए। (ब) किन्हीं दो प्रतिबंधन विकर (restriction enzymes) तथा उनके स्त्रोत जीवों (source organisms) के नाम लिखिए।
    Read the model answer
  5. Q. 19 (अ) अवशेषी अंगों (vestigeal organs) का स्पष्टीकरण विकास के प्रमाण (evidence of evolution) के रूप में कीजिए। (ब) मनुष्य में अवशेषी अंग के कोई दो उदाहरण दीजिए।
    Read the model answer
  6. Q. 20 जल विभव (water potential) क्या है? पौधों में जल अवशोषण (water absorption) को प्रभावित करने वाले किन्हीं चार कारकों को लिखिए।
    Read the model answer
  7. Q. 21 पौधों में बीज के अंकुरण (germination) से लेकर पौधे की मृत्यु तक का विकासात्मक प्रवाहचित्र (developmental flowchart) बनाइए।
    Read the model answer
  8. Q. 22 जैव उर्वरक (biofertilizer) द्वारा कौन-से तत्त्व (element) का अधिकतर स्थिरीकरण होता है? जैव उर्वरक के लाभ लिखिए।
    Read the model answer
  9. Q. 23 बायोफोर्टिफिकेशन (biofortification) क्या है? जी एम खाद्य पौधों (GM food plants) के संदर्भ में व्याख्या कीजिए।
    Read the model answer
  10. Q. 24 आवास (habitat) तथा सु-स्थान (niche) के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।
    Read the model answer
  11. Q. 25 अपघटन (decomposition) क्या है? अपघटन चक्र (decomposition cycle) का आरेखित निरूपण (diagrammatic representation) दीजिए।
    Read the model answer
  12. Q. 26 जैव आवर्धन (biomagnification) क्या है? प्रवाह लेखाचित्र (flow chart) बनाइए तथा डीडीटी (DDT) के संदर्भ में इसे स्पष्ट कीजिए।
    Read the model answer

Section D: विभाग ड: निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए (12 marks)

  1. Q. 27 (अ) मानव नेत्र (human eye) में अंध बिंदु (blind spot) का क्या स्थान (location) है? (ब) प्रतिबिम्ब रचना (image formation) में रेटिना (retina) का महत्त्व लिखिए। (क) उन कोशिकाओं के नाम दीजिए जो मंद प्रकाश (dim light) तथा दिन के प्रकाश (day light) में कार्य करती हैं? (ड) विटामिन ए (vitamin A) द्वारा कौन-सा वर्णक (pigment) प्राप्त होता है?
    Read the model answer
  2. Q. 28 स्वच्छ तथा नामांकित चित्र की सहायता से मानव हृदय की संचालन प्रणाली (conducting system of human heart) का स्पष्टीकरण कीजिए।
    Read the model answer
  3. Q. 29 (अ) अपूर्ण प्रभाविता (incomplete dominance) तथा सहप्रभाविता (codominance) की व्याख्या उपयुक्त उदाहरण द्वारा दीजिए। (ब) जीनरूप (genotype) को चार्ट की सहायता से दर्शाइए।
    Read the model answer
  4. Q. 30 (i) परिभाषा दीजिए: नालयुग्मन (siphonogamy) (ii) पराग नली (pollen-tube) के प्रवेश के संबंध में निभागीय युग्मन (chalazogamy) तथा अंडद्वारी प्रवेश (porogamy) के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए। (iii) मध्य प्रवेश (mesogamy) दर्शाने के लिए एक स्वच्छ तथा नामांकित चित्र बनाइए।
    Read the model answer
  5. Q. 31 (अ) परिभाषा दीजिए: जनन अक्षमता / बाँझपन (infertility) (ब) यदि महिला की डिंबवाही नलिका (fallopian tube) अवरोधित (blocked) हो गई है, तो बाँझपन (infertility) को दूर करने के लिए कौन-सा उपचार (treatment) दिया जा सकता है? संक्षेप में समझाइए। (क) शुक्राणु बैंक (sperm bank) क्या है?
    Read the model answer

Typed from the board's paper above. The paper is the original. Where it prints an activity with boxes to fill, the task is typed here and the model answer writes the activity out.

Quick Help

No. The full paper opens straight away, with no login and nothing to pay.
From the Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune. It is the paper the Board published on mahahsscboard.in, unchanged, reproduced with the Board's permission.
Connected Papers
HSC (Class 12) · 201 papers
Browse all →
Issue
Done!