munotes®

HSC Physics June 2026 Question Paper (Hindi Medium) - Maharashtra Board

Source: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune (mahahsscboard.in)

HSC-Physics-June-2026-Hindi-Medium.pdf
Board paper J232 · 7 pages · 1.5 MB

Loading PDF...

Older exam March 2026 (Hindi medium) Board exam · Physics →
Newer exam None yet: this is the latest New papers land after each exam.

Questions asked in this paper

Solved paper All 31 questions answered in full Exam-ready answers, every step written out the way the board marks it. Open the solutions

Section A: विभाग अ (18 marks)

  1. Q. 1 प्रत्येक उपप्रश्न के लिए दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनकर लिखिए:
    • (i) R त्रिज्या और M द्रव्यमान की वलय (ring) का अपने केंद्रीय अक्ष के सापेक्ष जड़त्व आघूर्ण (moment of interia) है … (अ) 2MR² (ब) MR²/2 (क) MR² (ड) (3/2)MR²
    • (ii) स्थिर ताप पर एक पात्र में बंद एक एक-परमाणुक (monoatomic) गैस की मुक्तता कोटि (Degree of freedom) होती है … (अ) 5 (ब) 3 (क) 7 (ड) 4
    • (iii) समआयतनीय (isochoric) प्रक्रिया के लिए ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम का समीकरण: (अ) Q = ΔU (ब) Q = 0 (क) Q = ΔU + W (ड) Q = ΔU − W
    • (iv) साइक्लोट्रॉन द्वारा किसे त्वरित (accelerate) नहीं किया जा सकता है? (अ) प्रोटॉनों को (ब) α-कणों को (क) न्यूट्रॉनों को (ड) ड्यूटेरॉनों को
    • (v) एक शुद्ध प्रेरण (inductive) और धारिता (capacitive) परिपथ में शक्ति गुणांक (power factor) … होता है। (अ) एक (ब) शून्य (क) अनन्त (ड) दस
    • (vi) नापि द्वार / नॉर द्वार (NOR गेट) के लिए बूलियन समीकरण क्या है? (अ) Y = A·B (ब) Y = A + B (क) Y = Ā (A with a bar) (ड) Y = (A + B) with a bar over A + B
    • (vii) जब n संख्या के संधारित्र (capacitors) जिनमें प्रत्येक की धारिता C है, उन्हें श्रेणीक्रम (series) में जोड़ा जाता है, तो उनकी समतुल्य (प्रभावी) धारिता (equivalent capacity) क्या होगी? (अ) 1/C (ब) nC (क) C/n (ड) 1/(nC)
    • (viii) किसी ऑप्टिकल पदार्थ के लिए ध्रुवण कोण (polarising angle) 35° है, तब पदार्थ का अपवर्तनांक (refractive index) क्या होगा? (अ) 0.647 (ब) 0.7002 (क) 0.7265 (ड) 0.7133
    • (ix) एक धारा रेखीय प्रवाह (streamline flow) में, द्रव की दोनों परतों (liquid layers) के बीच सापेक्षीय वेग (relative velocity) 10 सेमी प्रति सेकंड है और उनके बीच की दूरी 5 सेमी है, तो वेग प्रवणता (velocity gradient) … होगी। (अ) 3 s^(−1) (ब) 5 s^(−1) (क) 4 s^(−1) (ड) 2 s^(−1)
    • (x) यदि किसी डोरी (string) पर अप्रगामी तरंग (stationary wave) की तरंग लंबाई (wavelength) 0.75 मीटर है और डोरी की आवृत्ति (frequency) 64 Hz है, तो तरंग की गति (velocity) … होगी। (अ) 48 m/s (ब) 50 m/s (क) 64 m/s (ड) 60 m/s
    Read the model answer
  2. Q. 2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
    • (i) ब्लॉटिंग पेपर द्वारा स्याही का अवशोषण किस द्रव पदार्थ की घटना (phenomenon) का उदाहरण है?
    • (ii) विद्युत परिपथ (electrical network) के लिए किरचॉफ का प्रथम नियम लिखिए।
    • (iii) प्रकाश विद्युत कार्य फलन (photoelectric work function) की परिभाषा लिखिए।
    • (iv) हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम रेखा (H2 spectrum) की कौन-सी श्रेणी पराबैंगनी क्षेत्र (ultraviolet region) में आती है?
    • (v) कौन-सा अर्धचालक उपकरण सौर ऊर्जा (solar energy) को विद्युत ऊर्जा (electrical energy) में रूपांतरित करता है?
    • (vi) तरंगाग्र (wavefront) की परिभाषा लिखिए।
    • (vii) एक मोटरसाइकिल चालक 3 m आंतरिक त्रिज्या वाले कुएँ (well) की भीतरी सतह पर क्षैतिज वृत्तीय गति (horizontal circular motion) कर रहा है। यदि स्थैतिक घर्षण गुणांक 0.3 है तो स्टंट करने के लिए न्यूनतम वेग ज्ञात कीजिए। [g = 10 m/s²]
    • (viii) यदि किसी दोलनकारी कण का आयाम (amplitude) 4 cm है और आवर्तकाल (period) 4 सेकंड है, तो कण का अधिकतम वेग ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer

Section B: विभाग ब: निम्नलिखित में से किन्हीं आठ प्रश्नों के उत्तर लिखिए (16 marks)

  1. Q. 3 क्षैतिज वक्राकार सड़क पर वाहन की अधिकतम गति (maximum speed) के लिए समीकरण प्राप्त कीजिए।
    Read the model answer
  2. Q. 4 किसी ऊष्मागतिकी (thermodynamic) प्रक्रिया में निम्न की परिभाषाएँ लिखिए: (अ) यांत्रिक संतुलन (mechanical equilibrium) (ब) रासायनिक (chemical) संतुलन
    Read the model answer
  3. Q. 5 ध्रुवीय अणु (polar molecules) और अध्रुवीय (non polar) अणु क्या होते हैं?
    Read the model answer
  4. Q. 6 गतिशील (चल) कुंडली गैल्वेनोमीटर (moving coil galvanometer) को वोल्टमीटर में कैसे परिवर्तित करेंगे? स्पष्ट कीजिए।
    Read the model answer
  5. Q. 7 मुक्त कंपन (free vibrations) और बाध्य (forced) कंपन में अंतर स्पष्ट कीजिए।
    Read the model answer
  6. Q. 8 हाइड्रोजन परमाणु के लिए बोहर के सिद्धांत (Bohr's theory) की कोई दो मान्यताएँ (postulates) लिखिए।
    Read the model answer
  7. Q. 9 चक्रीय प्रक्रिया (cyclic process) को स्वच्छ p-V आकृति (diagram) की सहायता से समझाइए।
    Read the model answer
  8. Q. 10 एक तारा 4000 Å तरंग लंबाई (wavelength) का प्रकाश उत्सर्जित कर रहा है। 400 cm व्यास (diameter) अभिदृश्यक (objective) वाली दूरबीन (telescope) की कोणीय विभेदन सीमा (limit of resolution) ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer
  9. Q. 11 सूर्य की सतह पर तापमान 5800 K मानते हुए सौर विकिरण (solar radiation) की अधिकतम तरंग लंबाई λmax (maximum wavelength) का मान ज्ञात कीजिए। [वीन का स्थिरांक (Wein's constant) = 2.897 × 10^(−3) m.k.]
    Read the model answer
  10. Q. 12 जल की एक बूँद की त्रिज्या ज्ञात कीजिए यदि उसमें अतिदाब (excess pressure) 24 N/m² हो। [तल (पृष्ठ) तनाव (surface tension) = 7.2 × 10^(−2) N/m]
    Read the model answer
  11. Q. 13 किसी चुंबकीय पदार्थ की चुंबकीय सुग्राहिता (magnetic susceptibility) 27°C पर χ है। किस तापमान पर इसकी चुंबकीय सुग्राहिता χ/3 होगी?
    Read the model answer
  12. Q. 14 एक प्रत्यावर्ती वोल्टेज e = 140 sin (314.2 t) को 50 Ω के शुद्ध प्रतिरोध के पार जोड़ा गया है। ज्ञात कीजिए: (i) स्रोत की आवृत्ति (frequency) (ii) वि. वा. बल (e.m.f.) के वर्गमाध्य वर्गमूल का मान (R.M.S. value)
    Read the model answer

Section C: विभाग क: निम्नलिखित में से किन्हीं आठ प्रश्नों को हल कीजिए (24 marks)

  1. Q. 15 लंबवत् अक्ष प्रमेय (prependicular axes theorem) लिखकर सिद्ध कीजिए।
    Read the model answer
  2. Q. 16 अणुसिद्धांत के आधार पर तल तनाव (surface tension) की घटना को समझाइए।
    Read the model answer
  3. Q. 17 सिद्ध कीजिए कि यदि वायु स्तंभ दोनों सिरों पर खुली नलिका में कंपन करता है, तो उसमें सभी संनादी (harmonics) उपस्थित होते हैं।
    Read the model answer
  4. Q. 18 प्रकाश का व्यतिकरण (interference) क्या है? स्थिर व्यतिकरण प्राप्त करने के लिए चार शर्तें लिखिए।
    Read the model answer
  5. Q. 19 एक सुस्पष्ट परिपथ आकृति की सहायता से अर्ध तरंग दिष्टकारी (half wave rectifier) का कार्य समझाइए। इनपुट तथा आउटपुट तरंग रूप (waveforms) बनाइए।
    Read the model answer
  6. Q. 20 किसी परमाणु के नाभिक के चारों ओर परिक्रमा करने वाले इलेक्ट्रॉन के कक्षीय चुंबकीय आघूर्ण (orbital magnetic moment) का व्यंजक प्राप्त कीजिए।
    Read the model answer
  7. Q. 21 परिभाषाएँ लिखिए: (अ) प्रेरण प्रतिघात (inductive reactance) (ब) धारितीय (capacitive) प्रतिघात (क) प्रतिबाधा (impedance)
    Read the model answer
  8. Q. 22 वायु से भरे हुए एक समांतर-पट्टिका संधारित्र (parallel plate capacitor) जिसका क्षेत्रफल 6 cm² है तथा पट्टिकाओं के बीच की दूरी (plate separation) 2 mm है तो उसकी धारिता (capacity) की गणना कीजिए।
    Read the model answer
  9. Q. 23 एक मीटर सेतु की दोनों गैप में X एवं Y दोनों प्रतिरोधों को जोड़ने पर शून्य बिंदु (null point) तार को 4 : 6 के अनुपात में विभाजित करता है। यदि दोनों प्रतिरोधों को 30 Ω से बढ़ाया जाता है तो नया शून्य (संतुलन) बिंदु तार को 5 : 6 के अनुपात में विभाजित करता है। X और Y के मान की गणना कीजिए।
    Read the model answer
  10. Q. 24 हाइड्रोजन परमाणु के लिए पाश्चेन श्रेणी (Paschen series) की सबसे छोटी तरंग लंबाई तथा बाल्मर श्रेणी (Balmer series) की अधिकतम तरंग लंबाई की गणना कीजिए।
    Read the model answer
  11. Q. 25 दो लंबे समांतर तार (wires) जिनमें समान धारा बहती है और जिनके बीच की दूरी 1.35 cm है उनमें प्रति इकाई लंबाई पर 4.76 × 10^(−2) N/m का बल अनुभव होता है। ऐसी स्थिति में तारों में बहने वाली धारा के मान की गणना कीजिए।
    Read the model answer
  12. Q. 26 जब पास की दूसरी कुंडली में धारा 4.5 A/s की दर से बढ़ रही होती है तब प्रथम कुंडली की लपेटन (वेष्टन) (winding) में 90 mV का विद्युतवाहक बल (emf) उत्पन्न होता है। दोनों कुंडलियों का अन्योन्य प्रेरण (mutual inductance) कितना होगा?
    Read the model answer

Section D: विभाग ड: निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए (12 marks)

  1. Q. 27 गैसों के गतिज सिद्धांत के आधार पर गैस द्वारा लगाए गए दाब (pressure) का व्यंजक (expression) प्राप्त कीजिए।
    Read the model answer
  2. Q. 28 रेखीय सरल आवर्त गति (linear S.H.M.) का अवकल समीकरण (diffrential equation) लिखिए तथा कण द्वारा की जानेवाली सरल आवर्त गति में त्वरण (acceleration), वेग (velocity) और विस्थापन (displacement) के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।
    Read the model answer
  3. Q. 29 सुस्पष्ट चित्र (neat diagram) की सहायता से ट्रांसफॉर्मर का निर्माण (construction) समझाइए। 20 mH प्रेरकत्व (inductor) के प्रेरक में 1 A धारा तैयार (build up) करने हेतु आवश्यक ऊर्जा की गणना कीजिए।
    Read the model answer
  4. Q. 30 फोटो सेल का एक सुस्पष्ट योजनाबद्ध चित्र (आकृति) (schematic diagram) बनाइए। यदि किसी धातु का प्रकाश विद्युत कार्य फलन (photoelectric work function) 4.2 eV है, तो उसकी दहलीज तरंग लंबाई (threshold wavelength) ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer
  5. Q. 31 N कुंडलियों (turn) वाले टॉरॉइड (toroid) के केंद्र से होकर तथा उसके तल (plane) पर लंब (perpendicular) अक्ष के लिए चुंबकीय प्रेरण (magnetic induction) का व्यंजक प्राप्त कीजिए। एक कॉर्नोट शीतलक (Carnot refrigerator) 150 K और 200 K तापमानों के बीच कार्य करता है। उसके कार्यक्षमता गुणांक (coefficient of performance) की गणना कीजिए।
    Read the model answer

Typed from the board's paper above. The paper is the original. Where it prints an activity with boxes to fill, the task is typed here and the model answer writes the activity out.

Quick Help

No. The full paper opens straight away, with no login and nothing to pay.
From the Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune. It is the paper the Board published on mahahsscboard.in, unchanged, reproduced with the Board's permission.
Connected Papers
HSC (Class 12) · 201 papers
Browse all →
Issue
Done!