munotes®

HSC Secretarial Practice March 2025 Question Paper (Hindi Medium) - Maharashtra Board

Source: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune (mahahsscboard.in)

HSC-Secretarial-Practice-March-2025-Hindi-Medium.pdf
Board paper J-296 · 7 pages · 1.4 MB

Loading PDF...

Questions asked in this paper

Solved paper All 29 questions answered in full Exam-ready answers, every step written out the way the board marks it. Open the solutions

Q. 1 (20 marks)

  1. (A) निम्न दिए गए विकल्पों में से उचित विकल्प चुनकर वाक्यों को पूर्ण करके पुनः लिखिए :
    • (1) बंधपत्र का धारक कंपनी का … होता है। (अ) सचिव (ब) स्वामी (क) उत्तमर्ण/लेनदार
    • (2) कंपनी को जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए … की नियुक्ति करनी पड़ती है। (अ) ऋणपत्र विश्वस्त (ब) जमा विश्वस्त (क) साख श्रेणीयन संस्था
    • (3) ऋणपत्रों पर … दर से ब्याज देय होता है। (अ) स्थायी (ब) अस्थायी (क) अनिश्चित
    • (4) डिमेट किए गए अंश … होते हैं। (अ) अहस्तांतरणीय (ब) फंगिबल (क) वाहक
    • (5) केंद्र सरकार मुद्रा बाज़ार में … के निर्गमन द्वारा ऋणपूँजी जुटाती है। (अ) व्यापारिक साखपत्र (ब) व्यापारिक विपत्र (क) राजकोष पत्र
    Read the model answer
  2. (B) निम्नलिखित वाक्यों में से रेखांकित शब्द सुधारकर वाक्य पुनः लिखिए :
    • (1) अमेरिका में बिक्री की जाने वाली जमा रसीद को 'वैश्विक जमा रसीद' कहते हैं।
    • (2) 'एफ.पी.ओ. (FPO)' में जनता को प्रथमतः अंशों का निर्गमन किया जाता है।
    • (3) बोनस अंश 'पूर्वाधिकार' अंशधारियों को मुफ्त उपहार के रूप में निर्गमित किए जाते हैं।
    • (4) 'लाभांश' का भुगतान प्रतिवर्ष करना कंपनी के लिए बंधनकारी है।
    • (5) अंश बाजार 'मुद्रा' बाजार का एक महत्त्वपूर्ण घटक होता है।
    Read the model answer
  3. (C) उचित जोड़ियाँ मिलाइए. 'अ' गुट: (अ) वित्तीय बाज़ार (ब) समता अंश पूँजी (क) संपत्तियों पर प्रभार (ड) डिपॉज़िटरी अधिनियम (इ) पूँजी संरचना. 'ब' गुट: (1) सुरक्षित ऋणपत्र (2) 1996 (3) विभिन्न वित्तीय स्त्रोतों का मिश्रण (4) वित्तीय प्रतिभूतियों का व्यापार (5) जोखिम पूँजी (6) असुरक्षित ऋणपत्र (7) वस्तुओं का व्यापार (8) सुरक्षित पूँजी (9) उत्पाद मिश्रण (10) 1956
    Read the model answer
  4. (D) निम्नलिखित कथन 'सत्य' हैं या 'असत्य' लिखिए।
    • (1) एक बार घोषित किया गया लाभांश रद्द नहीं किया जा सकता।
    • (2) कंपनी के पार्षद सीमा नियम के 'पूँजी वाक्य' में अधिकृत पूँजी का उल्लेख होता है।
    • (3) स्थायी पूँजी को 'परिवाही पूँजी' (Circulating Capital) भी कहते हैं।
    • (4) जमाकर्ताओं को मताधिकार दिए जाते हैं।
    • (5) मुंबई अंश बाजार (बी.एस.ई) भारत का सबसे पुराना अंश बाजार है।
    Read the model answer

Q. 2 निम्नलिखित संज्ञाएँ/ अवधारणाएँ स्पष्ट कीजिए (कोई चार) (8 marks)

  1. (1) स्थायी पूँजी
    Read the model answer
  2. (2) अधिकोष अधिविकर्ष
    Read the model answer
  3. (3) ऋणपत्र प्रमाणपत्र
    Read the model answer
  4. (4) सुरक्षित जमाएँ
    Read the model answer
  5. (5) रिमटेरियलाईज़ेशन/ भौतिकीकरण
    Read the model answer
  6. (6) तेजड़िया (Bull)
    Read the model answer

Q. 3 निम्नलिखित घटनाओं एवं परिस्थितियों का अध्ययन करके अपना मत स्पष्ट कीजिए (कोई दो) (6 marks)

  1. (1) स्टार कंपनी लिमिटेड द्वारा हाल ही में पश्चात् के सार्वजनिक प्रस्ताव द्वारा सामान्य जनता को अपने अंशों का निर्गमन किया गया है। निर्गमित किए गए अंशों से अधिक अंशों की माँग हुई है। संचालक मंडल अंश आवंटन प्रक्रिया प्रारंभ करना चाहता है। कृपया संचालक मंडल को सलाह दीजिए।
    • (अ) क्या कंपनी को अंश आवंटन समिति की नियुक्ति करनी चाहिए?
    • (ब) जिन आवेदकों को कंपनी अंश आवंटित कर रही है उन्हें कंपनी द्वारा कैसे सूचित किया जाए?
    • (क) कितनी अवधि में कंपनी द्वारा अंश प्रमाणपत्र निर्गमित करना चाहिए?
    Read the model answer
  2. (2) मि. झेड द्वारा पेक्युलियर कंपनी लिमिटेड के 50 अंश भौतिक रूप में धारण किए गए हैं तथा उनका रूपांतरण इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में करने के लिए वे इच्छुक हैं।
    • (अ) मि. झेड का सी.एफ.डी.एच. बैंक लिमिटेड में एक बचत खाता है। क्या इस खाते में डिमेट के लिए उनके अंश जमा किए जा सकते हैं?
    • (ब) इसके लिए कौन-सा खाता आवश्यक है?
    • (क) डिमेटीकरण के पश्चात् क्या रिजर्व बैंक मि. झेड के अंशों का संरक्षक हो सकता है?
    Read the model answer
  3. (3) एक्स. वाई. झेड. कंपनी लिमिटेड द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए लाभांश घोषित करने का निर्णय लिया गया है, किंतु उस वर्ष कंपनी को अपेक्षा से कम लाभ हुआ है।
    • (अ) क्या संचालक मंडल मुक्त संचितियों में से प्रति अंश ₹ 5 की दर से लाभांश की सिफारिश कर सकता है?
    • (ब) क्या वार्षिक सामान्य सभा की स्वीकृति के बिना संचालक मंडल लाभांश घोषित कर सकता है?
    • (क) क्या संचालक मंडल भेंट/उपहार स्वरूप लाभांश प्रदान कर सकता है?
    Read the model answer

Q. 4 निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए (कोई तीन) (12 marks)

  1. (1) अंश तथा ऋणपत्र
    Read the model answer
  2. (2) अंशों का हस्तांतरण तथा अंशों का हस्तांकन
    Read the model answer
  3. (3) अंतिम लाभांश तथा अंतरिम लाभांश
    Read the model answer
  4. (4) प्राथमिक बाजार तथा द्वितीयक बाजार
    Read the model answer

Q. 5 निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर लिखिए (कोई दो) (8 marks)

  1. (1) बोनस अंशों के निर्गमन संबंधी प्रावधान लिखिए।
    Read the model answer
  2. (2) ब्याज की विशेषताएँ स्पष्ट कीजिए।
    Read the model answer
  3. (3) स्कंध विनिमय/अंश बाज़ार की कोई चार विशेषताएँ लिखिए।
    Read the model answer

Q. 6 निम्नलिखित विधान कारण सहित स्पष्ट कीजिए (कोई दो) (8 marks)

  1. (1) व्यवसाय संगठन/फर्म के लिए वित्त पूर्ति प्राप्त करने हेतु विभिन्न विकल्प उपलब्ध होते हैं।
    Read the model answer
  2. (2) कंपनी केवल विशिष्ट प्रकार के ही ऋणपत्र निर्गमित कर सकती है।
    Read the model answer
  3. (3) कंपनी को जमा के लिए परिपत्र/विज्ञापन प्रकाशित करते समय वैधानिक प्रावधानों की पूर्ति करनी पड़ती है।
    Read the model answer
  4. (4) आई.एस.आई.एन. डीमेट का आवश्यक घटक है।
    Read the model answer

Q. 7 निम्नलिखित प्रश्नों को हल कीजिए (कोई दो) (10 marks)

  1. (1) जमाकर्ता को उसकी जमा का नवीनीकरण करने संबंधी पत्र लिखिए।
    Read the model answer
  2. (2) ऋणपत्रधारियों को ऋणपत्रों के समता अंशों में परिवर्तन की सूचना का पत्र लिखिए।
    Read the model answer
  3. (3) सदस्यों को लाभांश का भुगतान लाभांश अधिपत्र द्वारा किए जाने का पत्र लिखिए।
    Read the model answer

Q. 8 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (कोई एक) (8 marks)

  1. (1) पूर्वाधिकार अंश क्या हैं? पूर्वाधिकार अंशों के विभिन्न प्रकार लिखिए।
    Read the model answer
  2. (2) अंश आवंटन की प्रक्रिया/ कार्यविधि स्पष्ट कीजिए।
    Read the model answer

Typed from the board's paper above. The paper is the original. Where it prints an activity with boxes to fill, the task is typed here and the model answer writes the activity out.

Quick Help

No. The full paper opens straight away, with no login and nothing to pay.
From the Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune. It is the paper the Board published on mahahsscboard.in, unchanged, reproduced with the Board's permission.
Connected Papers
HSC (Class 12) · 201 papers
Browse all →
Issue
Done!