munotes®

SSC Science and Technology Part 1 June 2026 Question Paper (Hindi Medium) - Maharashtra Board

Source: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune (mahahsscboard.in)

SSC-Science-and-Technology-Part-1-June-2026-Hindi-Medium.pdf
Board paper N-412 · 4 pages · 1.2 MB

Loading PDF...

Older exam March 2026 (Hindi medium) Board exam · Science and Technology Part 1 →
Newer exam None yet: this is the latest New papers land after each exam.

Questions asked in this paper

Solved paper All 20 questions answered in full Exam-ready answers, every step written out the way the board marks it. Open the solutions

Q. 1 (10 marks)

  1. (A) दिए गए पर्यायों में से उचित पर्याय चुनकर लिखिये :
    • (i) … यह कार्बोक्सिलिक अम्ल का क्रियात्मक समूह है। (अ) −OH (ब) −CHO (क) −NH₂ (ड) −COOH
    • (ii) वृत्ताकार कक्षा में घूमने वाले किसी पिंड पर वृत्त के केंद्र की दिशा में एक बल प्रयुक्त होता है। इस बल को … कहते हैं। (अ) घर्षण बल (ब) गुरुत्वीय बल (क) अभिकेंद्री बल (ड) अपकेंद्री बल
    • (iii) अम्लीय पानी में विद्युत धारा प्रवाहित करने पर पानी का … होता है। (अ) आक्सीकरण (ब) अपचयन (क) विद्युत अपघटन (ड) आयनीकरण
    • (iv) भारत में प्रत्यावर्ती विद्युत धारा (AC) की बारंबारता … है। (अ) 100 Hz (ब) 50 Hz (क) 15 Hz (ड) 500 Hz
    • (v) कांच के आयताकार गुटके के पृष्ठभाग और आपतित किरण के बीच 30° का कोण बनता है, तो आपतन कोण का माप … होगा। (अ) 30° (ब) 60° (क) 90° (ड) इनमें से कोई नहीं
    Read the model answer
  2. (B) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिये :
    • (i) असंगत शब्द छांटकर लिखिये : वोल्टमीटर, अमीटर, गैल्वनोमीटर, थर्मामीटर.
    • (ii) निम्नलिखित सारणी को पूर्ण कीजिये : तत्व, इलेक्ट्रॉनिक संरूपण, समूह क्रमांक: Na, (2, 8, 1), समूह 1; Al, (2, 8, 3), …
    • (iii) निम्नलिखित कथन सत्य है या असत्य, लिखिये : किसी पिंड का द्रव्यमान सर्वत्र समान होता है।
    • (iv) सहसंबंध पूर्ण कीजिये : भोजन पकाना : रासायनिक परिवर्तन : : पानी का रूपांतरण वाष्प में होना : …
    • (v) निम्नलिखित संरचना सूत्र किस हाइड्रोकार्बन का है ? (दो कार्बन परमाणु एकल बंध से जुड़े, प्रत्येक से तीन हाइड्रोजन परमाणु जुड़े।)
    Read the model answer

Q. 2 (A) वैज्ञानिक कारण लिखिये (कोई दो) : (4 marks)

  1. (i) तारा उसकी वास्तविक ऊँचाई की अपेक्षा थोड़ी अधिक ऊँचाई पर स्थित महसूस होता है।
    Read the model answer
  2. (ii) एक ही समूह के सभी तत्वों की संयोजकता समान होती है।
    Read the model answer
  3. (iii) ध्रुवीय प्रदेशों के अध्ययन के लिए भूस्थिर उपग्रह उपयोगी नहीं है।
    Read the model answer

Q. 2 (B) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिये (कोई तीन) : (6 marks)

  1. (i) नीचे दी गई आकृति में भाग A व B को नामांकित कीजिये। इस उपकरण की सहायता से कौनसे गुणधर्म का अध्ययन किया जाता है ? आकृति में भरने के दो नाम हैं: A … और B …°C (ऊपर का तापमापी T₂ 0 °C दिखाता है, नीचे का तापमापी T₁)।
    Read the model answer
  2. (ii) किसी उत्तल लेंस का नाभ्यंतर 40 cm है, तो उस लेंस की शक्ति कितनी होगी ?
    Read the model answer
  3. (iii) (अ) विनेगर या ऐसीटिक अम्ल का रासायनिक सूत्र लिखिये।
    • (ब) विनेगर का कोई एक उपयोग लिखिये।
    Read the model answer
  4. (iv) नियम लिखिये :
    • (अ) दाहिने हाथ के अंगूठे का नियम
    • (ब) फ्लेमिंग के बाएँ हाथ का नियम।
    Read the model answer
  5. (v) परिभाषा लिखिये :
    • (अ) अयस्क
    • (ब) मृदा अशुद्धि
    Read the model answer

Q. 3 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिये (कोई पाँच) : (15 marks)

  1. (i) केपलर के तीनों नियम लिखिये।
    Read the model answer
  2. (ii) विद्युत का एक टंगस्टन बल्ब परिपथ में लगाया गया है। घरेलू विद्युत आपूर्ति 220 V विद्युत विभवांतर पर चलती है। शुरू करने पर यदि 0.45 A की विद्युत धारा बल्ब से प्रवाहित होती है तो :
    • (अ) बल्ब कितने Watt (W) विद्युत शक्ति का होना चाहिये ?
    • (ब) इस बल्ब को 10 घंटे शुरू रखा तो कितनी विद्युत खर्च होगी ?
    Read the model answer
  3. (iii) रासायनिक अभिक्रिया की दर पर परिणाम करने वाले घटकों के नाम लिखिये और किसी एक घटक का स्पष्टीकरण दीजिये।
    Read the model answer
  4. (iv) (अ) पुनर्हिमायन किसे कहते हैं ?
    • (ब) दाब का बर्फ के द्रवणांक पर क्या परिणाम होता है ?
    • (क) पुनर्हिमायन का एक उदाहरण लिखिये।
    Read the model answer
  5. (v) नीचे दी गई सारणी पूर्ण कीजिये : अ.क्र., बहुलक, एकलक का नाम, अस्तित्व: 1. पॉलीसैकेराइड, ग्लूकोज, स्टार्च; 2. सेलुलोज, …, लकड़ी (वनस्पति कोशिकाभित्ति); 3. प्रथिने, अल्फा अमीनो अम्ल, …; 4. …, न्यूक्लियोटाइड (डिऑक्सीरायबोज फॉस्फेट), …; 5. आर.एन.ए., …, केंद्रक और कोशिका द्रव्य; 6. रबर, आयसोप्रिन (CH₂=C(CH₃)-CH=CH₂), …
    Read the model answer
  6. (vi) निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिये : अंतरिक्ष का कचरा व उसका व्यवस्थापन : कृत्रिम उपग्रहों के साथ अन्य मानवनिर्मित वस्तुएँ पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करती हैं। जिनमें अब निष्क्रिय उपग्रह, प्रक्षेपण के समय प्रक्षेपकों से अलग हुए खंड, कोई उपग्रह दूसरे उपग्रह से या अंतरिक्ष में स्थित किसी पिंड से टकराने पर निर्माण हुए टुकड़े ये सभी वस्तुएँ इसके अंतर्गत आती हैं। सन् 2016 के एक अनुमान के अनुसार ऐसी निरुपयोगी वस्तुओं के 1 सेमी से अधिक लंबाई वाले 2 करोड़ टुकड़े पृथ्वी के चारों ओर परिभ्रमण कर रहे हैं। ये सभी अंतरिक्ष कचरा हैं। यह कचरा कृत्रिम उपग्रहों के लिए हानिकारक हो सकता है। उपग्रहों पर और अन्य अंतरिक्ष यानों पर टकराकर वह उन्हें हानि पहुँचा सकता है। यह कचरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। अत: भविष्य में नए अंतरिक्ष यानों का प्रक्षेपण मुश्किल हो जायेगा। अत: कचरे का व्यवस्थापन करना आवश्यक है। इस हेतु कुछ पद्धतियों का अध्ययन और कुछ प्रयोग किए जा रहे हैं।
    • (अ) अंतरिक्ष कचरा क्या है ?
    • (ब) अंतरिक्ष कचरा कृत्रिम उपग्रहों के लिए किस प्रकार हानिकारक हो सकता है ?
    • (क) इस कचरे के व्यवस्थापन के लिए कौनसे प्रयत्न किए जा रहे हैं ?
    Read the model answer
  7. (vii) दिए गए चित्र का अवलोकन करके अलग-अलग माध्यमों में प्रकाश के अपवर्तन के नियम लिखिये। तीन चित्र (अ), (ब) और (क): (अ) प्रकाश विरल माध्यम से सघन माध्यम में, (ब) सघन माध्यम से विरल माध्यम में, (क) विरल माध्यम से सघन माध्यम में सतह पर लंबवत।
    Read the model answer
  8. (viii) मेंडलीव के आवर्त सारणी की विषमताएँ लिखिये।
    Read the model answer

Q. 4 निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिये : (5 marks)

  1. (i) आकृति का निरीक्षण कीजिये और पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये : आकृति में पानी और पाइन तेल से भरी टंकी, बीच में मथनी, हवा का प्रवाह, ऊपर आते बुलबुले और झाग, बाहर निकलता सांद्र सल्फाइड अयस्क, और तली में बैठती मृदा अशुद्धि दिखाई गई है।
    • (अ) उपर्युक्त आकृति में दर्शायी गई सान्द्रीकरण पद्धति का नाम लिखिये।
    • (ब) उपर्युक्त पद्धति किसलिए इस्तेमाल की जाती है ?
    • (क) उपर्युक्त पद्धति में कौनसे दो विपरीत गुणधर्मों का उपयोग किया जाता है ?
    • (ड) मथनी का क्या उपयोग है ?
    • (इ) इस पद्धति द्वारा सान्द्रीकरण किए जाने वाले एक अयस्क का नाम लिखिये।
    Read the model answer
  2. (ii) निम्नलिखित आकृति का निरीक्षण कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिये : आकृति में एक नेत्र में पास की वस्तु से आने वाली किरणें दृष्टिपटल के पीछे मिलती दिखाई गई हैं।
    • (अ) उपर्युक्त आकृति में दर्शाए गए दृष्टिदोष का नाम लिखिये।
    • (ब) यह दृष्टिदोष होने के कारण लिखिये।
    • (क) इस दोष को कैसे दूर किया जा सकता है ?
    • (ड) इस दोष का निराकरण करने वाली आकृति बनाइये।
    Read the model answer

Typed from the board's paper above. The paper is the original. Where it prints an activity with boxes to fill, the task is typed here and the model answer writes the activity out.

Quick Help

No. The full paper opens straight away, with no login and nothing to pay.
From the Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune. It is the paper the Board published on mahahsscboard.in, unchanged, reproduced with the Board's permission.
Connected Papers
SSC (Class 10) · 130 papers
Browse all →
Issue
Done!