munotes®

SSC Science and Technology Part 1 July 2025 Question Paper (Hindi Medium) - Maharashtra Board

Source: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune (mahahsscboard.in)

SSC-Science-and-Technology-Part-1-July-2025-Hindi-Medium.pdf
Board paper N-712 · 8 pages · 743 KB

Loading PDF...

Questions asked in this paper

Solved paper All 20 questions answered in full Exam-ready answers, every step written out the way the board marks it. Open the solutions

Q. 1 (10 marks)

  1. (A) दिए गए पर्यायों में से उचित पर्याय चुनकर लिखिए :
    • (i) भूक्षारीय धातुओं की संयोजकता 2 है। अत: आधुनिक आवर्त सारणी में उनका स्थान … में है। (अ) समूह 2 (ब) समूह 16 (क) आवर्त 2 (ड) डी-खंड
    • (ii) किसी परमाणु या आयन पर जब धनावेश बढ़ता है या ऋणावेश कम होता है, तो उसे … कहते हैं। (अ) अपचयन (ब) ऑक्सीकरण (क) विस्थापन (ड) अपघटन (विच्छेदन)
    • (iii) … उपकरण का उपयोग विद्युत धारा निर्मिति के लिए किया जाता है। (अ) विद्युत चलित्र (ब) गैल्वनोमीटर (क) विद्युत जनित्र (ड) वोल्टमीटर
    • (iv) प्रकाश के एक पारदर्शक माध्यम में से दूसरे पारदर्शक माध्यम में जाते समय दिशा बदलने की घटना को … कहते हैं। (अ) परावर्तन (ब) विक्षेपण (क) अपवर्तन (ड) अवशोषण
    • (v) उच्च कक्षा की भूपृष्ठ से ऊँचाई … होती है। (अ) = 20,000 km (ब) = 27,000 km (क) < 30,780 km (ड) > 35,780 km
    Read the model answer
  2. (B) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
    • (i) असंगत शब्द छाँटकर लिखिए : संगलक तार, अवरोधक पदार्थ, रबर के मोजे, जनित्र
    • (ii) सहसंबंध पहचानिए : लाल तरंग की तरंगदैर्ध्य लगभग : 700 nm : : बैंगनी तरंग की तरंगदैर्ध्य : …
    • (iii) उचित जोड़ी बनाइए : स्तंभ 'अ' : दूरदृष्टि दोष. स्तंभ 'ब' : (अ) दूर की वस्तु स्पष्ट दिखाई देती है। (ब) निकट की वस्तु स्पष्ट दिखाई देती है। (क) दूर की वस्तु स्पष्ट दिखाई नहीं देती है।
    • (iv) इलेक्ट्रॉनिक संरूपण लिखिए : एल्युमिनियम
    • (v) निम्नलिखित कथन सत्य है या असत्य, लिखिए : चंद्रमा पर मुक्ति वेग पृथ्वी पर मुक्ति वेग से कम होता है।
    Read the model answer

Q. 2 (A) वैज्ञानिक कारण लिखिए (कोई दो) : (4 marks)

  1. (i) सोडियम को हमेशा मिट्टी के तेल में डुबाकर रखते हैं।
    Read the model answer
  2. (ii) आँख से 25 cm से कम दूरी पर रखी वस्तु को सामान्य आँख सुस्पष्ट रूप से देख नहीं सकती।
    Read the model answer
  3. (iii) विद्युत बल्ब में कुंडली बनाने के लिए टंगस्टन धातु का उपयोग किया जाता है।
    Read the model answer

Q. 2 (B) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए (कोई तीन) : (6 marks)

  1. (i) यदि किसी ग्रह पर एक पिंड को 5 m ऊपर से नीचे आने में 5 सेकंड लगते हैं, तो उस ग्रह पर गुरुत्वीय त्वरण कितना होगा ?
    Read the model answer
  2. (ii) किसी तत्त्व का इलेक्ट्रॉनिक संरूपण 2, 8, 2 है। इस आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
    • (अ) इस तत्त्व का परमाणु क्रमांक क्या है ?
    • (ब) यह तत्त्व कौनसे आवर्त में है ?
    Read the model answer
  3. (iii) निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया पूर्ण कीजिए तथा उत्पादों के नाम लिखिए : CuSO₄(aq) + Fe(s) → … + …
    Read the model answer
  4. (iv) विशिष्ट ऊष्माधारिता की परिभाषा लिखकर उसकी SI प्रणाली और CGS प्रणाली में इकाइयाँ लिखिए।
    Read the model answer
  5. (v) मीथेन (CH₄) और इथेन (C₂H₆) का इलेक्ट्रॉन-डॉट संरचना सूत्र लिखिए।
    Read the model answer

Q. 3 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए (कोई पाँच) : (15 marks)

  1. (i) 'मुक्ति वेग' की संकल्पना स्पष्ट कीजिए।
    Read the model answer
  2. (ii) आधुनिक आवर्त सारणी संबंधी निम्नलिखित जानकारी लिखिए :
    • (अ) आधुनिक आवर्त नियम लिखिए।
    • (ब) आवर्तों और समूहों की संख्या लिखिए।
    • (क) हैलोजन समूह के तत्त्वों की संयोजकता लिखिए।
    Read the model answer
  3. (iii) नीचे दी गई रासायनिक अभिक्रियाएँ ऊष्माग्राही हैं या ऊष्मादायी (ऊष्मा उन्मोची) यह पहचानकर लिखिए :
    • (अ) HCl + NaOH → NaCl + H₂O + ऊष्मा
    • (ब) 2KClO₃(s) → 2KCl(s) + 3O₂↑ (तीर पर Δ, अर्थात् गर्म करने पर)
    • (क) CaO + H₂O → Ca(OH)₂ + ऊष्मा
    Read the model answer
  4. (iv) दी गई आकृतियाँ अ, ब, क पहचानिए और उनके उपयोग लिखिए : (अ), (ब) और (क) विद्युत उपकरणों के तीन चित्र।
    Read the model answer
  5. (v) 5 kg द्रव्यमान वाले पानी का तापमान 20 °C से 100 °C तक बढ़ाने के लिए कितनी ऊष्मा लगेगी ? (पानी की विशिष्ट ऊष्माधारिता = 1 kcal/kg °C)
    Read the model answer
  6. (vi) लेंस के लिए कार्तीय (कार्टेशिअन) चिह्न संकेत लिखिए।
    Read the model answer
  7. (vii) निम्नलिखित तालिका पूर्ण कीजिए : तालिका की तीन पंक्तियों में तीन-तीन खाने हैं; भरे हुए खाने: IRNSS (पहली पंक्ति का पहला खाना), मौसम संबंधी उपग्रह (दूसरी पंक्ति का बीच का खाना) और पृथ्वी निरीक्षण (तीसरी पंक्ति का अंतिम खाना)।
    Read the model answer
  8. (viii) निम्नलिखित घटनाओं के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए :
    • (अ) थर्मिट अभिक्रिया
    • (ब) मैग्नीशियम के फीते का हवा में ज्वलन
    • (क) लोहे की कील/बुरादे को कॉपर सल्फेट के जलीय विलयन में डाला जाए।
    Read the model answer

Q. 4 निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए : (5 marks)

  1. (i) इंद्रधनुष यह प्रकाश के विक्षेपण, अपवर्तन और पूर्ण आंतरिक परावर्तन इन तीन प्राकृतिक घटनाओं का एकत्रीकरण है। इस कथन को आकृति के आधार पर सिद्ध कीजिए।
    Read the model answer
  2. (ii) निम्नलिखित सारणी पूर्ण कीजिए : अ. क्र., कार्बन परमाणुओं की सरल श्रृंखला, अणुसूत्र, नाम: 1. C, CH₄, …; 2. C-C, …, ईथेन; 3. C-C-C, C₃H₈, …; 4. C-C-C-C, …, ब्यूटेन; 5. C-C-C-C-C, C₅H₁₂, …; 6. C-C-C-C-C-C, …, हेक्झेन; 7. C-C-C-C-C-C-C, …, हेप्टेन; 8. C-C-C-C-C-C-C-C, C₈H₁₈, …; 9. C-C-C-C-C-C-C-C-C, …, नोनेन; 10. C-C-C-C-C-C-C-C-C-C, …, डीकेन.
    Read the model answer

Typed from the board's paper above. The paper is the original. Where it prints an activity with boxes to fill, the task is typed here and the model answer writes the activity out.

Quick Help

No. The full paper opens straight away, with no login and nothing to pay.
From the Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune. It is the paper the Board published on mahahsscboard.in, unchanged, reproduced with the Board's permission.
Connected Papers
SSC (Class 10) · 130 papers
Browse all →
Issue
Done!