munotes®

SSC Mathematics Part I (Algebra) March 2024 Question Paper (Hindi Medium) - Maharashtra Board

Source: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune (mahahsscboard.in)

SSC-Mathematics-Part-I-Algebra-March-2024-Hindi-Medium.pdf
Board paper N-626 · 11 pages · 879 KB

Loading PDF...

Questions asked in this paper

Solved paper All 21 questions answered in full Exam-ready answers, every step written out the way the board marks it. Open the solutions

Q. 1 (8 marks)

  1. (A) निम्नलिखित प्रत्येक उपप्रश्न के लिए चार विकल्प दिये हैं। उनमें से सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिये।
    • (i) kx² − 7x + 12 = 0 इस वर्गसमीकरण का एक मूल 3 है, तो k = … (A) 1 (B) −1 (C) 3 (D) −3
    • (ii) x + 2y = 4 इस समीकरण का आलेख खींचने के लिए यदि y = 1 हो, तो x का मान कितना होगा ? (A) 1 (B) 2 (C) −2 (D) 6
    • (iii) दी गई अंकगणितीय श्रृंखला के लिए यदि t₇ = 4 तथा d = −4 हो, तो a = … (A) 6 (B) 7 (C) 20 (D) 28
    • (iv) GSTIN में कुल … अंकाक्षर होते हैं। (A) 9 (B) 10 (C) 15 (D) 16
    Read the model answer
  2. (B) निम्नलिखित उपप्रश्नों को हल कीजिए :
    • (i) यदि 17x + 15y = 11 तथा 15x + 17y = 21 हो, तो x − y का मान ज्ञात कीजिये।
    • (ii) tₙ = 3n − 2 इस श्रृंखला का पहला पद ज्ञात कीजिये।
    • (iii) अंकित मूल्य 100 रुपये वाले शेयर का बाजार मूल्य 150 रुपये है। यदि दलाली की दर 2% हो, तो एक शेयर की दलाली की कीमत ज्ञात कीजिये।
    • (iv) अंकों की पुनरावृत्ति न करते हुए 2, 3, 5 अंकों से दो अंकों वाली संख्या बनाने के लिए नमूना अवकाश (S) लिखिये।
    Read the model answer

Q. 2 (A) निम्नलिखित में से कोई दो कृति पूर्ण कीजिये : (4 marks)

  1. (i) यदि 2x + 3y = k इस समीकरण का हल (0, 2) हो, तो k का मान ज्ञात करने के लिए निम्न कृति पूर्ण कीजिये :
    Read the model answer
  2. (ii) यदि 2 तथा 5 ये वर्गसमीकरण के मूल हों, तो वर्गसमीकरण बनाने के लिए निम्न कृति पूर्ण कीजिये :
    Read the model answer
  3. (iii) दो सिक्के एक साथ उछाले गए। इस प्रयोग के लिए नमूना अवकाश 'S' तथा घटना A व B समुच्चय के रूप में लिखने के लिए निम्न कृति पूर्ण कीजिये : घटना A : कम से कम एक चित मिलने की घटना। घटना B : एक भी चित न मिलने की घटना।
    Read the model answer

Q. 2 (B) निम्नलिखित प्रश्नों में से कोई चार उपप्रश्न हल कीजिए : (8 marks)

  1. (i) □ABCD यह आयत है। आकृति में दी गई जानकारी के आधार पर ax + by = c इस रूप में युगपत समीकरण प्राप्त कीजिये : आकृति में आयत की भुजाएँ: AB = 2x + y + 8, BC = x + 4, DC = 4x − y, AD = 2y.
    Read the model answer
  2. (ii) निम्न वर्गसमीकरण गुणनखंड विधि से हल कीजिये : x² + x − 20 = 0
    Read the model answer
  3. (iii) निम्न अंकगणितीय श्रृंखला का 19वाँ पद ज्ञात कीजिये : 7, 13, 19, 25, …
    Read the model answer
  4. (iv) अच्छी तरह से फेंटी गई 52 ताश के पत्तों की गड्डी में से एक पत्ता निकाला गया हो, तो वह पत्ता चित्रयुक्त होने की संभाव्यता ज्ञात कीजिये।
    Read the model answer
  5. (v) नीचे दी गई सारणी में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में दैनिक कार्य के घंटों तथा उतनी देर कार्य करने वाले व्यक्तियों की संख्या दी गई है। इस आधार पर 'उच्च वर्ग सीमा से कम' संचयी बारंबारता सारणी बनाइये : दैनिक कार्य के घंटे व कर्मचारियों की संख्या: 8-10, 150; 10-12, 500; 12-14, 300; 14-16, 50.
    Read the model answer

Q. 3 (A) निम्नलिखित में से कोई एक कृति पूर्ण कीजिये : (3 marks)

  1. (i) नीचे दी गई बारंबारता बंटन सारणी में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने वाले वाहनों की संख्या और वाहनों में भरे गए पेट्रोल की मात्रा की जानकारी दी गई है। इससे वाहनों में भरे गये पेट्रोल के आयतन का बहुलक ज्ञात करने के लिए निम्न कृति पूर्ण कीजिये : वर्ग (पेट्रोल लीटर में) व बारंबारता (वाहनों की संख्या): 0.5-3.5, 33; 3.5-6.5, 40; 6.5-9.5, 27; 9.5-12.5, 18; 12.5-15.5, 12.
    Read the model answer
  2. (ii) रिमोट कंट्रोल खिलौना कार की जीएसटी सहित कुल कीमत 2360 रुपये है। यदि जीएसटी की दर 18% हो, तो कार का करपात्र मूल्य ज्ञात करने के लिए निम्न कृति पूर्ण कीजिये :
    Read the model answer

Q. 3 (B) निम्नलिखित प्रश्नों में से कोई दो उपप्रश्न हल कीजिये : (6 marks)

  1. (i) निम्नलिखित वर्गसमीकरण सूत्र विधि से हल कीजिये : 3m² − m − 10 = 0
    Read the model answer
  2. (ii) निम्न युगपत समीकरणों को क्रेमर की विधि से हल कीजिये : 3x − 4y = 10, 4x + 3y = 5
    Read the model answer
  3. (iii) 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 50 शेयर्स 25 रुपये बाजार मूल्य से खरीदे। उन शेयर्स पर कंपनी ने 30% लाभांश घोषित किया, तो :
    • (1) कुल निवेश कितना ?
    • (2) प्राप्त लाभांश कितना ?
    • (3) निवेश पर प्रतिफल की दर ज्ञात कीजिये।
    Read the model answer
  4. (iv) एक सिक्का तथा एक पाँसा एक साथ उछाले गये, तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिये : घटना A : चित तथा अभाज्य संख्या मिलना। घटना B : पट तथा विषम संख्या मिलना।
    Read the model answer

Q. 4 निम्नलिखित प्रश्नों में से कोई दो उपप्रश्न हल कीजिए : (8 marks)

  1. (i) एक टंकी को दो नलों से पूरा भरने में 6 घंटे लगते हैं। छोटे नल को वह टंकी भरने में लगने वाला समय बड़े नल से लगने वाले समय से 5 घंटे अधिक लगते हैं, तो प्रत्येक नल को वह टंकी भरने के लिए कितना समय लगेगा ?
    Read the model answer
  2. (ii) किसी परीक्षा के परिणाम के प्रतिशत का वर्ग तथा उस वर्ग वाले छात्रों की संख्या निम्नलिखित सारणी में दी गई है। इस सारणी के आधार पर बिना बारंबारता बहुभुज खींचे आयतालेख बनाइये : परिणाम (प्रतिशत) व छात्रों की संख्या: 20-40, 25; 40-60, 65; 60-80, 80; 80-100, 15.
    Read the model answer
  3. (iii) कविता ने किसी महिला बचत गट में पहले दिन 20 रुपये, दूसरे दिन 40 रुपये तथा तीसरे दिन 60 रुपये इस प्रकार पैसे जमा किए, तो उसकी फरवरी-2020 महीने की कुल बचत कितनी होगी ?
    Read the model answer

Q. 5 निम्नलिखित प्रश्नों में से कोई एक उपप्रश्न हल कीजिये : (3 marks)

  1. (i) किसी विद्यालय में वार्षिक आर्थिक नियोजन में अलग-अलग खेल पर खर्च की गई राशि का वृत्तालेख दर्शाया है। यदि फुटबॉल पर खर्च की गई राशि 9,000 रुपये हो, तो निम्न प्रश्नों का उत्तर लिखिये : वृत्तालेख में: क्रिकेट 160°, कबड्डी 55°, फुटबॉल 45°, हॉकी 100°.
    • (a) खेल पर कुल कितनी राशि खर्च की गई ?
    • (b) क्रिकेट पर कितनी राशि खर्च की गई ?
    Read the model answer
  2. (ii) x + y = 4 इस युगपत समीकरण का आलेख खींचिये तथा निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखिये :
    • (a) रेखा के द्वारा X तथा Y अक्ष के साथ बनाया गया त्रिभुज का उसकी भुजा के आधार पर प्रकार लिखिये।
    • (b) उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये।
    Read the model answer

Typed from the board's paper above. The paper is the original. Where it prints an activity with boxes to fill, the task is typed here and the model answer writes the activity out.

Quick Help

No. The full paper opens straight away, with no login and nothing to pay.
From the Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune. It is the paper the Board published on mahahsscboard.in, unchanged, reproduced with the Board's permission.
Connected Papers
SSC (Class 10) · 130 papers
Browse all →
Issue
Done!