munotes®

SSC Mathematics Part I (Algebra) June 2026 Question Paper (Hindi Medium) - Maharashtra Board

Source: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune (mahahsscboard.in)

SSC-Mathematics-Part-I-Algebra-June-2026-Hindi-Medium.pdf
Board paper N-391 · 4 pages · 707 KB

Loading PDF...

Older exam March 2026 (Hindi medium) Board exam · Mathematics Part I (Algebra) →
Newer exam None yet: this is the latest New papers land after each exam.

Questions asked in this paper

Solved paper All 21 questions answered in full Exam-ready answers, every step written out the way the board marks it. Open the solutions

Q. 1 (8 marks)

  1. (A) निम्नलिखित प्रत्येक उपप्रश्न के लिए चार विकल्प दिए गए हैं। इनमें से सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए :
    • (i) निश्चयक पद्धति से x + y = 3, 3x − 2y = 4 को हल करने के लिए निश्चयक D का मान कितना होगा ? (a) 5 (b) 1 (c) −5 (d) −1
    • (ii) यदि वर्गसमीकरण x² + mx − 5 = 0 का एक मूल 2 हो, तो m का मान निम्न में से कौनसा है ? (a) −2 (b) −1/2 (c) 1/2 (d) 2
    • (iii) दलाली पर वस्तु एवं सेवा की दर … है। (a) 5% (b) 18% (c) 12% (d) 28%
    • (iv) विभिन्न रक्तगटों के व्यक्तियों का रक्तगट के अनुसार वर्गीकरण वृत्तालेख में दिखाना है। O-रक्तगट वाले व्यक्ति 40% हों, तो O-रक्तगट व्यक्तियों के लिए वृत्तालेख में केंद्रीय कोण कितना लेंगे ? (a) 114° (b) 140° (c) 104° (d) 144°
    Read the model answer
  2. (B) निम्नलिखित उपप्रश्न हल कीजिए :
    • (i) यदि 15x + 17y = 21 तथा 17x + 15y = 11 हो, तो x + y का मान ज्ञात कीजिए।
    • (ii) अंकगणितीय श्रृंखला 5, 1, −3, −7, … के लिये प्रथम पद a तथा सामान्य अंतर d ज्ञात कीजिए।
    • (iii) दो सिक्के एक साथ उछालने पर नमूना अवकाश (S) तथा n(S) लिखिए।
    • (iv) यदि Σxᵢfᵢ = 1265 तथा Σfᵢ = 50 हो, तो माध्य (x̄) ज्ञात कीजिये।
    Read the model answer

Q. 2 (A) निम्नलिखित में से कोई दो कृति पूर्ण कीजिये : (4 marks)

  1. (i) x − y = 1 इस समीकरण का आलेख खींचने के लिए निम्न सारणी पूर्ण कीजिए।
    Read the model answer
  2. (ii) निम्नलिखित तालिका उचित संख्या तथा शब्द लिखकर पूर्ण कीजिए। उदा. क्र., अंकित मूल्य, मूल्य प्रकार, बाजार मूल्य: (1) ₹ 100, सममूल्य, ₹ …; (2) ₹ …, अधिमूल्य ₹ 500, ₹ 575; (3) ₹ 10, …, ₹ 5; (4) ₹ 300, …, ₹ 310.
    Read the model answer
  3. (iii) एक सिक्का उछालने पर पट मिलने की संभाव्यता ज्ञात करने की कृति पूर्ण कीजिए।
    Read the model answer

Q. 2 (B) निम्नलिखित में से कोई चार उपप्रश्न हल कीजिए : (8 marks)

  1. (i) निम्नलिखित युगपत समीकरणों को हल कीजिए : 5x + 3y = 9; 2x − 3y = 12
    Read the model answer
  2. (ii) वर्गसमीकरण प्राप्त करें जिनके मूल 3 तथा −10 हैं।
    Read the model answer
  3. (iii) 'पवन मेडिकल्स' दवाइयों की आपूर्ति करते हैं। उनकी दुकान की कुछ दवाइयों पर GST की दर 12% है, तो CGST तथा SGST की दर कितनी होगी ?
    Read the model answer
  4. (iv) गुणनखंड विधि से निम्न वर्गसमीकरण हल कीजिए : 25m² = 9
    Read the model answer
  5. (v) एक पाँसा फेंकने पर ऊपरी पृष्ठभाग पर विषम संख्या आने की घटना 'A' के लिये नमूना अवकाश (S), n(S), घटना A तथा n(A) लिखिए।
    Read the model answer

Q. 3 (A) निम्नलिखित में से कोई एक कृति पूर्ण कीजिए : (3 marks)

  1. (i) मेसर्स जय केमिकल्स ने 8,000 रुपये करपात्र मूल्य का लिक्विड सोप खरीदा तथा ग्राहक को 10,000 रुपये करपात्र मूल्य पर बेचा। GST की दर 18% हो, तो मेसर्स जय केमिकल्स का केंद्र का देय कर तथा राज्य का देय कर ज्ञात करने की कृति पूर्ण कीजिए।
    Read the model answer
  2. (ii) तीन अंकों वाली प्राकृत संख्या समूह में 5 से विभाज्य संख्याएँ कितनी होंगी यह ज्ञात करने की कृति पूर्ण कीजिए।
    Read the model answer

Q. 3 (B) निम्नलिखित में से कोई दो उपप्रश्न हल कीजिए : (6 marks)

  1. (i) निम्नलिखित युगपत समीकरणों को क्रेमर की पद्धति से हल कीजिए : x + 2y = −1; 2x − 3y = 12
    Read the model answer
  2. (ii) निम्नलिखित वर्गसमीकरण सूत्र पद्धति से हल कीजिए : x² − 3x − 2 = 0
    Read the model answer
  3. (iii) कुछ परिवारों के मासिक विद्युत उपभोग की वर्गीकृत बारंबारता सारणी नीचे दी गई है। इस आधार पर विद्युत उपभोग का बहुलक ज्ञात कीजिए। विद्युत उपभोग (यूनिट) व परिवारों की संख्या: 0-20, 13; 20-40, 50; 40-60, 70; 60-80, 100; 80-100, 80; 100-120, 17.
    Read the model answer
  4. (iv) अंकों की पुनरावृत्ति न करते हुए 2, 3, 5, 7, 9 इन अंकों से दो अंकों वाली संख्याएँ बनायी गई हों, तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए :
    • (a) वह संख्या विषम हो।
    • (b) वह संख्या 5 की गुणज हो।
    Read the model answer

Q. 4 निम्नलिखित में से कोई दो उपप्रश्न हल कीजिए : (8 marks)

  1. (i) किसी परीक्षा के परिणाम के प्रतिशत का वर्ग और उस वर्ग वाले विद्यार्थियों की संख्या निम्नलिखित सारणी में दी गई है। इस सारणी के आधार पर बारंबारता बहुभुज खींचिए। परिणाम (प्रतिशत) व विद्यार्थी संख्या: 30-40, 7; 40-50, 33; 50-60, 45; 60-70, 65; 70-80, 47; 80-90, 18; 90-100, 5.
    Read the model answer
  2. (ii) पाँच क्रमिक प्राकृत संख्याओं के वर्गों का योगफल 1455 है, तो वे संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
    Read the model answer
  3. (iii) उधार के रूप में लिए गए ₹ 3,25,000 में से अजय शर्मा पहले महीने ₹ 30,500 का भुगतान करते हैं। उसके बाद उन्हें हर महीने उसके पहले वाले महीने से ₹ 1,500 कम भुगतान करना पड़ता है, तो उधार लिए गए रुपयों का भुगतान कितने महीनों में पूरा होगा ?
    Read the model answer

Q. 5 निम्नलिखित में से कोई एक उपप्रश्न हल कीजिए : (3 marks)

  1. (i) किसी बिंदु के निर्देशांक (2, 1) यह x + ay = 4 इस समीकरण के आलेख पर हैं, तो 'a' का मान ज्ञात करके बने समीकरण का आलेख खींचिए।
    Read the model answer
  2. (ii) विद्यालय के विद्यार्थी कप्तान पद के लिए स्पर्धा करने वाले चार विद्यार्थियों के वैध मत दर्शाने वाला वृत्तालेख नीचे दिया गया है। कुल वैध मत 720 हैं। वृत्तालेख में: राम 100°, राज 80°, शुभा 120°, राधा 60°. निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
    • (a) चुनाव प्रतियोगिता किसने जीती ?
    • (b) सबसे कम मतदान कितना हुआ ? वह कौनसे विद्यार्थी को प्राप्त हुआ ?
    • (c) चुनाव जीतने वाले विद्यार्थी ने अपने नजदीकी प्रतिस्पर्धी को कितने मतों से हराया ?
    Read the model answer

Typed from the board's paper above. The paper is the original. Where it prints an activity with boxes to fill, the task is typed here and the model answer writes the activity out.

Quick Help

No. The full paper opens straight away, with no login and nothing to pay.
From the Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune. It is the paper the Board published on mahahsscboard.in, unchanged, reproduced with the Board's permission.
Connected Papers
SSC (Class 10) · 130 papers
Browse all →
Issue
Done!