munotes®

SSC Geography (Social Sciences II) March 2025 Question Paper (Hindi Medium) - Maharashtra Board

Source: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune (mahahsscboard.in)

SSC-Geography-March-2025-Hindi-Medium.pdf
Board paper N-876 · 8 pages · 745 KB

Loading PDF...

Questions asked in this paper

Solved paper All 14 questions answered in full Exam-ready answers, every step written out the way the board marks it. Open the solutions

Q. 1 सही विकल्प चुनकर वाक्य पूर्ण कीजिए एवं उत्तर-पत्रिका में पुनः लिखिए : (4 marks)

  1. (1) भारत एवं ब्राजील इन देशों में … प्रकार की शासन प्रणाली है। (i) सैन्य (ii) साम्यवादी (iii) प्रजातान्त्रिक (iv) अध्यक्षीय
    • (2) हिमालय पर्वत उत्तर की ओर से आने वाली … हवाओं को रोक लेता है। (i) अत्यन्त शीत (ii) अत्यन्त गरम (iii) उष्ण एवं शुष्क (iv) वाष्पयुक्त
    • (3) ब्राजील देश की अर्थव्यवस्था प्रमुख रूप से … व्यवसाय पर निर्भर है। (i) प्राथमिक (ii) द्वितीयक (iii) तृतीयक (iv) चतुर्थक
    • (4) क्षेत्रफल की दृष्टि से ब्राजील विश्व में … क्रमांक पर है। (i) पाँचवें (ii) सातवें (iii) छठे (iv) चौथे
    Read the model answer

Q. 2 भिन्न घटक पहचानिए : (4 marks)

  1. (1) क्षेत्र अध्ययन के लिए आवश्यक सामग्री : (i) प्रश्नावली (ii) कैमरा (iii) संगणक (iv) कॉपी
    • (2) ब्राजील की नदियाँ : (i) अमेजन (ii) पेराग्वे (iii) उरुग्वे (iv) गंगा
    • (3) प्राथमिक व्यवसाय : (i) कृषि (ii) खनन (iii) पर्यटन (iv) मत्स्य व्यवसाय
    • (4) अधिवासों के केन्द्रीकरण में सहायक प्रमुख घटक : (i) पानी की उपलब्धता (ii) प्रतिकूल जलवायु (iii) उपजाऊ मिट्टी (iv) अनुकूल जलवायु
    Read the model answer

Q. 3 सही अथवा गलत बताइए (कोई चार) : (4 marks)

  1. (1) भारतीय जनसंख्या में युवाओं का प्रमाण अधिक है।
    • (2) ब्राजील एवं भारत में एक ही समय पर समान ऋतुएँ होती हैं।
    • (3) मैनोस नामक बंदरगाह नीग्रो एवं अमेजन नदियों के संगम पर स्थित है।
    • (4) ब्राजील में लिंग-अनुपात अधिक है।
    • (5) विश्व में केवल ब्राजील में ही बाघ और सिंह दोनों पाए जाते हैं।
    Read the model answer

Q. 4 (8 marks)

  1. (A) दिए गए ब्राजील के रेखामान-चित्र में निम्न घटक दर्शाकर नाम लिखिए एवं सूची तैयार कीजिए (कोई चार) :
    • (1) पंपास
    • (2) मराजो द्वीप
    • (3) ब्राजील की राजधानी
    • (4) पीको दी नेब्लीना
    • (5) पराना नदी
    • (6) मारान्हाओ राज्य
    Read the model answer
  2. (B) दिए गए मानचित्र का निरीक्षण कर निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखिये (कोई चार) : मानचित्र: भारत, स्थान एवं विस्तार (उत्तर-दक्षिण दूरी और पूर्व-पश्चिम दूरी, कर्क रेखा 23°30' उत्तर, भारतीय मानक समय देशांतर, मुख्यभूमि का और सुदूर दक्षिण का विस्तार, अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर दर्शाए गए)। प्रश्न :
    • (1) दिया गया मानचित्र क्या दर्शाता है ?
    • (2) भारत का सुदूर दक्षिण में कौनसा स्थान है ?
    • (3) भारत की पूर्व से पश्चिम की दूरी कितनी है ?
    • (4) कौनसे रेखांश को भारतीय मानक समय निश्चित किया गया है ?
    • (5) भारत के पश्चिम में कौनसा सागर है ?
    Read the model answer

Q. 5 भौगोलिक कारण लिखिए (कोई दो) : (6 marks)

  1. (1) हिमालय की अधिकांश नदियाँ बारहमासी हैं।
    Read the model answer
  2. (2) ब्राजील में उष्णकटिबंधीय चक्रवात कम ही आते हैं।
    Read the model answer
  3. (3) पूर्वोत्तर ब्राजील में अधिवास विरल हैं।
    Read the model answer
  4. (4) ब्राजील में जल यातायात का विकास नहीं हुआ है।
    Read the model answer

Q. 6 (6 marks)

  1. (A) निम्नलिखित सांख्यिकीय जानकारी के आधार पर साधारण स्तंभ आलेख बनाइए तथा निम्न प्रश्नों के उत्तर भी लिखिए : भारत: साक्षरता प्रमाण (1981 से 2016). वर्ष और साक्षरता प्रमाण प्रतिशत: 1981, 40.8; 1991, 48.2; 2001, 61.0; 2011, 69.3; 2016, 72.2. प्रश्न :
    • (1) दिया गया आलेख क्या दर्शाता है ?
    • (2) 1991 में भारत में साक्षरता दर कितनी थी ?
    • (3) 1991 से 2001 के दशक में साक्षरता दर में कितनी वृद्धि हुई है ?
    Read the model answer
  2. (B) अथवा: निम्नलिखित आकृति का निरीक्षण कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए : चार वृत्त आलेख (प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक): सकल घरेलू उत्पाद में व्यवसाय निहाय योगदान (2016): ब्राजील 5.5, 27.5, 67; भारत 17, 26, 57. आर्थिक क्रियाओं में संलग्न जनसंख्या का प्रतिशत (2016): ब्राजील 10, 19, 71; भारत 48.8, 24.3, 26.9. प्रश्न :
    • (1) कौनसे देश में अधिक जनसंख्या का प्रतिशत प्राथमिक व्यवसाय में लगा हुआ है ?
    • (2) कौनसे देश में सकल घरेलू उत्पादन में तृतीयक व्यवसाय का योगदान अधिक है ?
    • (3) सकल घरेलू उत्पादन में द्वितीयक व्यवसाय का हिस्सा किस देश में अधिक है ?
    • (4) ब्राजील में कौनसे व्यवसाय में अधिकतम जनसंख्या लगी हुई है ?
    • (5) भारत की तुलना में ब्राजील में तृतीयक व्यवसाय का सकल घरेलू उत्पादन में कितना अधिक योगदान है ?
    • (6) भारत की कितने प्रतिशत जनसंख्या तृतीयक व्यवसाय में लगी हुई है ?
    Read the model answer

Q. 7 निम्नलिखित प्रश्नों के सविस्तार उत्तर लिखिए (कोई दो) : (8 marks)

  1. (1) क्षेत्र अध्ययन किसे कहते हैं ? क्षेत्र अध्ययन की पूर्व तैयारी कैसे करेंगे ?
    Read the model answer
  2. (2) स्वतन्त्रता के उपरान्त भारत एवं ब्राजील को किन समस्याओं से जूझना पड़ा ?
    Read the model answer
  3. (3) ब्राजील एवं भारत को कौन-कौनसी पर्यावरणीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ?
    Read the model answer

Typed from the board's paper above. The paper is the original. Where it prints an activity with boxes to fill, the task is typed here and the model answer writes the activity out.

Quick Help

No. The full paper opens straight away, with no login and nothing to pay.
From the Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune. It is the paper the Board published on mahahsscboard.in, unchanged, reproduced with the Board's permission.
Connected Papers
SSC (Class 10) · 130 papers
Browse all →
Issue
Done!